Tata Sky का शानदार ऑफर, यूजर्स 2 महीने तक मुफ्त में देख सकेंगे टीवी

भारत की दिग्गज डीटीएच कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) ने अपने ग्राहकों के लिए 'टाटा स्काई कैशबैक' ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स मुफ्त में दो महीने तक टीवी देख सकेंगे। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस ऑफर का लाभ कुछ चुनिंदा यूजर्स ही उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा। तो आइए जानते हैं टाटा स्काई के इस ऑफर के बारे में विस्तार में...
टाटा स्काई का खास ऑफर
कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर का फायदा उन यूजर्स को मिलेगा, जो सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से रिचार्ज का भुगतान करते हैं। इस ऑफर के तहत कंपनी यूजर के अकाउंट में रिचार्ज के 2 दिन बाद पहले महीने का कैशबैक और एक सप्ताह बाद दूसरे महीने का कैशबैक क्रेडिट करेगी। वहीं, यह ऑफर 30 जून 2020 तक एक्टिव रहेगा।
इसे भी पढ़ें: सावधान: इन 28 पोपुलर एंटीवायरस में मिला Symlink सिक्योरिटी बग
यहां मिलेगी ऑफर की जानकारी
यूजर्स इस ऑफर की जानकारी कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को प्लान सेक्शन पर जाकर छोटी रिचार्ज कीमत एंटर करनी होगी और इसके बाद एक पॉप-अप के जरिए उन्हें 12 महीने की रिचार्ज कीमत के साथ ऑफर की जानकारी मिल जाएगी।
टाटा स्काई की शर्तें
टाटा स्काई ने इस ऑफर के साथ कुछ शर्ते रखी हैं। कंपनी के अनुसार, जिन यूजर्स के पास पहले से एक साल के प्लान की सब्सक्रिप्शन है, उन्हें टाटा स्काई कैशबैक ऑफर नहीं दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर का फायदा सिर्फ मौजूदा यूजर्स ही उठा सकेंगे।
- सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की लॉकडाउन में फ्री कॉलिंग और डाटा की मांग वाली याचिका, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार
- सावधान: इन 28 पोपुलर एंटीवायरस में मिला Symlink सिक्योरिटी बग
- सैमसंग और गूगल मुफ्त में रिपेयर करेंगे 'कोरोना वॉरिअर्स' के स्मार्टफोन
- Xiaomi MIUI 12 हुआ लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स के बारे में विस्तार से