भारत सरकार ने लॉन्च किया स्वदेशी Microprocessor Challenge, मिलेगा 2.30 करोड़ का इनाम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Aug 2020 06:01 PM IST
Swadeshi Microprocessor Challenge Innovate Solutions for Aatmanirbhar Bharat
Swadeshi Microprocessor Challenge - फोटो : MYGOV

    आत्मनिर्भर भारत एप इनोवेशन चैलेंज के बाद भारत सरकार ने स्वदेशी Microprocessor Challenge लॉन्च किया है। स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर चैलेंज के तहत स्मार्ट डिवाइस के लिए हार्डवेयर का निर्माण करना होगा। यह चैलेंज एप इनोवेशन चैलेंज जैसा ही है जिसमें कंपनियां हिस्सा ले सकती हैं। इस चैलेंज के तहत 25 विजेता टीम को कुल एक करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।

    क्या है स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर चैलेंज?

    इस चैलेंज को भी मायजीओवी ने लॉन्च किया है और यह चैलेंज भी आत्मनिर्भर भारत अभियान का एक हिस्सा है। इसके तहत सर्विलांस, ट्रांसपोर्टेशन, इनवायरमेंटल कंडीशन मॉनिटरिंग, स्मार्ट फैन, स्मार्ट लॉक और वॉशिंग मशीन के लिए हार्डवेयर का निर्माण करना होगा। इसके तहत डिफेंस और स्पेस सेक्टर के लिए भी हार्डवेयर का निर्माण किया जा सकेगा। यह चैलेंज C-DAC, IIT मद्रास और IIT बॉम्बे में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के संचालन में संचालित होगा।

    महत्वपूर्ण तारीखें

    यह चैलेंज 10 महीने तक चलेगा। 18 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और 15 सितंबर 2020 तक चलेगा। इसके बाद 16 सितंबर से 10 नवंबर 2020 के बीच क्वाटर फाइनल, 1 जनवरी से 15 मार्च 2021 के बीच सेमी फाइनल होगा और 1 अप्रैल से 15 जून 2021 के बीच फाइनल होगा। फाइनल में 25 टीमों को चुना जाएगा और फिर 21 जुलाई को टॉप 10 टीमों को चुना जाएगा जिन्हें 2.30 करोड़ रुपये का फंड मिलेगा और 12 महीने तक सरकार की ओर से मदद मिलेगी।

    और पढ़ें...