SmartPhone Production in India: 30 फीसदी तक गिर सकता है स्मार्टफोन का प्रोडक्शन

कोरोना वायरस के कारण देश में हुए लॉकडाउन का खामियाजा लगभग सभी क्षेत्र को झेलना पड़ रहा है। पिछले कुछ सालों में भारत में स्मार्टफोन का प्रोडक्शन तेजी से बढ़ा है लेकिन अब इस पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। एक रिसर्च के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से भारत में स्मार्टफोन का प्रोडक्शन 30 फीसदी तक कम हो सकता है।
जनवरी और फरवरी में चीन में स्मार्टफोन के प्रोडक्शन में कमी देखी गई थी, हालांकि अब वहां हालात बेहतर हो रहे हैं। अप्रैल-मई तक चीन में मोबाइल का प्रोडेक्शन पटरी पर पूरी तरह से लौट आएगा।काउंटर प्वाइंट रिसर्च की एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दूसरी तिमाही में चीन में थोड़ी स्थिरता देखने को मिलेगी।
चीन में हालात सामान्य होने के बाद ही पूरी दुनिया में स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के प्रोडक्शन की शुरुआत होगी, क्योंकि चीन इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स का सबसे बड़ा निर्यातक है। लॉकडाउन की वजह से भारत में स्मार्टफोन का प्रोडक्शन 30 फीसदी तक कम हो गया है। अगर कायदे से देखा जाए तो फिलहाल भारत में मोबाइल का प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद ही है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुताबिक पूरी दुनिया में मंदी के हालात हैं जो आगे चलकर और भी भवायह हो सकते हैं। आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के अनुसार, दुनियाभर में 2020 का विकास बूरी तरह से प्रभावित होगा। 170 से अधिक देशों में प्रति व्यक्ति आय में भारी कमी देखने को मिलेगी। रिसर्च में यह भी कहा गया है कि इस लॉकडाउन की वजह से बड़े स्तर पर लोग बेरोजगार होंगे और ऑफिस की साइज छोटी होगी।
- 15,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार स्मार्टफोन, मिलेगी जंबो बैटरी
- Airtel ने घर से काम करने वालों को दिया तोहफ, सिर्फ 100 रुपये में मिलेगा 15GB डाटा
- LG Style 3 स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरा का साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- Coronavirus: Apple और Google ने मिलाया हाथ, तैयार करेंगे कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तकनीक