कैमरा उठाने से फोटो प्रिंट निकालने तक: सब खुद करता है यह एआई रोबोट, चीन के एक्सपो में बना आकर्षण; क्या है खास?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 04 Nov 2026 10:32 AM IST
सार

चीन के शंघाई में नौवें चीन अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो के मीडिया सेंटर में शार्पा नाम का एक रोबोट फोटोग्राफर लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह एआई रोबोट खुद कैमरा उठा सकता है, सही एंगल से शॉट फ्रेम कर सकता है, तस्वीरें खींच सकता है और उनका तुरंत प्रिंट भी दे सकता है। आइए जानते हैं इस रोबोट की खासियत और यह कैसे काम करता है...

Sharpa Robot Photographer Steals Show China's CIIE 2026
एआई रोबोट फोटोग्राफर, शार्पा - फोटो : @SharpaRobotics

    विस्तार

    अब तस्वीरें खींचना सिर्फ इंसानों का काम नहीं रह गया है। अब रोबोट भी फोटोग्राफर बन रहे हैं। शंघाई शहर में नौवें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो की शुरुआत के साथ ही एक बेहद दिलचस्प और आधुनिक तकनीक सामने आई है। इस बार एक्सपो के मीडिया सेंटर में एक रोबोट फोटोग्राफर हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एआई ह्यूमनॉइड रोबोट शार्पा किसी इंसानी मदद के बिना ही शानदार फोटोग्राफी कर रहा है।

    कैमरा उठाने से लेकर प्रिंट देने तक: कैसे काम करता है 'शार्पा'?

    शार्पो रोबोट को एआई और आधुनिक रोबोटिक्स तकनीक के साथ डिजाइन किया गया है। यह रोबोट खुद से कैमरा उठा सकता है, सब्जेक्ट के हिसाब से एकदम सटीक शॉट्स फ्रेम कर सकता है और बेहतरीन एंगल से तस्वीरें खींच सकता है।

    केवल फोटो खींचना ही नहीं, बल्कि यह रोबोट उसी समय यूजर को फोटो का तुरंत प्रिंट भी निकालकर हाथ में सौंप देता है।

    4,300 से ज्यादा पत्रकार पंजीकृत

    इस साल होने वाले 9वें CIIE एक्सपो को कवर करने के लिए दुनिया भर से 4,300 से अधिक पत्रकारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पांच से दस नवंबर तक चलने वाले इस एक्सपो में 'शार्पा' जैसे एडवांस रोबोट्स की मौजूदगी यह दर्शाती है कि भविष्य में मीडिया और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में रोबोटिक्स का इस्तेमाल किस हद तक बढ़ने वाला है।