सैमसंग ने पेश किया 6G का व्हाइट पेपर, 1000Gbps तक की होगी स्पीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Jul 2020 12:38 PM IST
सार
Samsung share 6G White Paper for the Next Generation of Communications Technology
SAMSUNG 6G - फोटो : samsung

    विस्तार

    भारत जैसे देश में अभी 5जी की शुरुआत भी नहीं हुई है लेकिन सैमसंग अब 6जी की तैयारी में लग गई है। सैमसंग ने अपने 6जी नेटवर्क का व्हाइट पेपर पेश किया है। पिछले साल ही खबर आई थी कि सैमसंग 6जी नेटवर्क पर रिसर्च कर रहा है, वहीं अब कंपनी ने इसका खांचा जारी कर दिया है।

    सैमसंग ने व्हाइट पेपर के लिए 6जी को लेकर अपना नजरिया पेश किया है। सैमसंग के 6जी व्हाइट पेपर के मुताबिक 6जी की शुरुआत 2028 तक हो जाएगी। 6जी सपोर्ट वाली डिवाइस की स्पीड 1000जीबीपीएस होगी।

    6G नेटवर्क से क्या है उम्मीद?

    6जी को लेकर सैमसंग का कहना है कि 6जी नेटवर्क की स्पीड शानदार होगी। 5जी डिवाइस को जहां अधिकतम 20Gbps तक स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है, वहीं 6जी डिवाइस की अधिकतम स्पीड 1000Gbps होगी, जबकि यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड मिलेगी।

    सैमसंग ने पेश किया 6G का व्हाइट पेपर, 1000Gbps तक की होगी स्पीड

    कहां कहां होगी 6G का इस्तेमाल?

    दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग का दावा है कि 6जी नेटवर्क का सबसे ज्यादा फायदा XR (AR/VR/mixed reality) को होगा। आग्युमेंट रियलिटी (AR) में फिलहाल 8K डिस्प्ले होता है जिसके लिए 55.3Mbps की स्पीड की जरूरत होती है, लेकिन 6जी में 0.44Gbps की स्पीड की जरूरत होगी और 16K वर्चुअल रियलिटी (VR) स्ट्रीमिंग होगी जिसके लिए डाउनलोड स्पीड 0.9Gbps चाहिए जो कि फिलहाल 5जी नहीं दे पा रहा है। इसके अलावा 6जी का इस्तेमाल डिजिटल रिप्लिका (नकल/प्रतिरूप) बनाने में होगा।

    सैमसंग ने पेश किया 6G का व्हाइट पेपर, 1000Gbps तक की होगी स्पीड
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें