जियो की फ्री सेवाएं हो रही हैं बंद, अब सिर्फ ये हैं प्लान

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Apr 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
reliance jio to stop working now you have to recharge these plan
jio plan

    रिलायंस जियो की फ्री सेवाएं 15 अप्रैल तक थीं और अब जिन लोगों ने अभी तक कोई रिचार्ज नहीं कराया है उनके जियो सिम धीरे-धीरे बंद हो रहे हैं, हालांकि इसमें थोड़ा वक्त भी लगेगा। जियो की वेबासाइट के साथ-साथ माय जियो ऐप में भी अब रिचार्ज के तीन ही ऑप्शन मौजूद हैं जो कि प्रीपेड हैं। पोस्टपेड यूजर्स के लिए कोई प्लान वेबसाइट पर नहीं दिख रहे हैं।

    फिलहाल कौन-कौन से रिचार्ज हो सकते हैं ?

    jio
    jio

    यदि आपने प्राइम मेंबरशिप, समर सरप्राइज या फिर धना धना धन में से किसी का रिचार्ज नहीं कराया है तो आपके पास अब तीन ही रिचार्ज के विकल्प हैं। पहला 149 रुपये का, दूसरा 309 रुपये का और तीसरा 509 रुपये का।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- जियो की इन अफवाहों पर ना दें ध्यान, जानें पूरी सच्चाई

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    149 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी 4जी डाटा, 300 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

    309 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिन की वैधता के साथ 28 जीबी 4जी डाटा, अनलिमिटेड मैसेज और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। रोज डाटा यूज की सीमा 1 जीबी होगी।

    509 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिन की वैधता के साथ 56 जीबी 4जी डाटा, अनलिमिटेड मैसेज और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। रोज डाटा यूज की सीमा 2 जीबी होगी।

    फरवरी में प्राइम मेंबरशिप की घोषणा के दौरान ये थे प्लान

    जियो
    जियो

    19 रुपये - वैलिडिटी 1 दिन - प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 200 एमबी 4जी

    नॉन प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 100 एमबी 4जी

    49 रुपये - वैलिडिटी 3 दिन - प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 600 एमबी 4जी

    नॉन प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 300 एमबी 4 जी

    96 रुपये - वैलिडिटी 7 दिन - प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा अनलिमिटेड, 7 जीबी 4जी नेटवर्क पर, 1जीबी रोज

    नॉन प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 600 एमबी 4जी

    149 रुपये - वैलिडिटी 28 दिन - प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज 100, डाटा 2जीबी 4जी

    नॉन प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज 100, डाटा 1जीबी 4जी

    303 रुपये - वैलिडिटी 28 दिन - प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा अनलिमिटेड, 28 जीबी 4जी नेटवर्क पर, 1 दिन में 1जीबी

    नॉन प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 28 दिन के लिए 2.5 जीबी।

    499 रुपये - वैलिडिटी 28 दिन - प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा अनलिमिटेड, 56 जीबी 4जी नेटवर्क पर, 1 दिन में 2जीबी

    नॉन प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 5 जीबी 4जी।

    999 रुपये - वैलिडिटी 60 दिन - प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा अनलिमिडेट, 60 जीबी 4जी नेटवर्क पर, प्रति दिन कोई सीमा नहीं

    नॉन प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 12.5 जीबी, वैलिडिटी 30 दिन

    1,999 रुपये - वैलिडिटी 90 दिन - प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा अनलिमिटेड, 125 जीबी 4जी नेटवर्क पर, प्रति दिन कोई सीमा नहीं

    नॉन प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 30 जीबी, वैलिडिटी 30 दिन

    4,999 रुपये - वैलिडिटी 180 दिन - प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा अनलिमिडेट, 350 जीबी 4जी नेटवर्क पर, प्रति दिन कोई सीमा नहीं

    नॉन प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 100 जीबी, वैलिडिटी 30 दिन

    9,999 रुपये - वैलिडिटी 360 दिन - प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा अनलिमिटेड, 750 जीबी 4जी नेटवर्क पर, प्रति दिन कोई सीमा नहीं

    नॉन प्राइम मेंबर के लिए

    सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 200 जीबी, वैलिडिटी 30 दिन

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें