जियो यूजर्स ने कराया रोज 2GB डाटा वाला प्लान, मिल रहा सिर्फ 1GB

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 May 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Reliance jio recharge with rs 509 but still getting only 1gb data instead of 2gb
जियो - फोटो : Huffington

    रिलायंस जियो की फ्री सेवाएं 15 अप्रैल के बाद से बंद हो गए हैं। जियो यूजर्स को भी अब बाकी यूजर्स की तरह पैसे देने पड़ रहे हैं। कंपनी ने इस बीच अपने ग्राहकों के लिए कई प्लान भी पेश किया है जिसके तहत 7 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों ने रिचार्ज कराया है लेकिन अब ग्राहकों की शिकायत है कि उन्हें रिचार्ज के मुताबिक डाटा नहीं मिल रहा है।

    ये भी पढ़ें- जियो का एक और धमाल, ला रही है सिर्फ 1,500 रुपये में 4G फोन

    बता दें कि कंपनी ने समर सरप्राइज ऑफर ट्राई के आदेश के बाद बंद करने के बाद धन धना धन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत जियो प्राइम यूजर्स के लिए 309 और 509 रुपये के रिचार्ज थे। कंपनी ने 309 रुपये वाले प्लान में जहां रोज 1 जीबी डाटा देने वाादा किया था, वहीं 509 रुपये वाले प्लान में रोज 2 जीबी डाटा देने की बात कही गई थी, लेकिन अब कुछ ग्राहकों की शिकायत है कि 509 के रिचार्ज के बावजूद उन्हें रोज सिर्फ 1 जीबी 4 जी डाटा ही मिल रहा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- जियो के धन धना धन प्लान को टक्कर देंगे ये 5 प्लान

    वहीं गैजेट्स 360 की खबर के मुताबिक कंपनी ने इस मामले में दलिल दी है कि जियो के सभी यूजर्स को हैप्पी न्यू ईयर ऑफर से धन धना धन प्लान में अभी पोर्ट नहीं किया गया है, हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इसमें कितना वक्त लगेगा और जिन यूजर्स को 509 के रिचार्ज पर रोज 1 जीबी डाटा मिल रह है उनका क्या होगा। उनके प्लान की भरपाई कंपनी कैसे करेगी। बता दें कि पोर्ट की आखिरी तारीख 31 मार्च थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें