31 मार्च को खत्म हो रही है Jio की प्राइम मेंबरशिप सर्विस, जानें आगे का क्या है प्लान?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 26 Mar 2018 09:10 AM IST
Reliance Jio Prime Membership will ends on March 31, What will be the next offer
Jio Prime Membership

    देशभर के सभी रिलायंस जियो यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप की वैधता 31 मार्च 2018 को खत्म हो रही है। इस सर्विस को जियो ने पिछले साल फरवरी लॉन्च किया था और इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2017 थी। 99 रुपये देकर कोई भी जियो यूजर्स 1 साल यानी 31 मार्च 2018 तक प्राइम सर्विस की मेंबरशिप ले सकता था। इस सर्विस के लेने के बाद यूजर्स को 1 साल तक कई सेवाएं फ्री में मिलेंगे और समय-समय पर ऑफर भी मिल रहे हैं, लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि 31 मार्च 2018 को प्राइम मेंबरशिप खत्म होने के बाद क्या होने वाला है?

    31 मार्च 2018 को प्राइम मेंबरशिप खत्म होने के बाद क्या होने वाला है?

    JIO
    JIO

    वैसे तो कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी प्राइम मेंबरशिप को फिर से शुरू कर सकती है या फिर इसकी वैधता बढ़ा सकती है। यह भी हो सकता है कि नॉन प्राइम यूजर्स को भी कंपनी प्राइम सर्विस दे दे। इसके अलावा कंपनी के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह नए प्लान पेश कर सकती है या फिर कुछ प्लान को अपडेट कर सकती है। बता दें कि दिसंबर में जारी रिपोर्ट के मुताबिक जियो के पास 160 मिलियन यूजर्स थे और इनमें से 80 फीसदी प्राइम मेंबर्स थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें