रिलायंस जियो के 90 प्रतिशत ग्राहकों ने ली प्राइम मेंबरशिप

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Jun 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Prime Membership Adoption at 90 Percent Among Those Using Jio sim
Jio

    रिलायंस जियो के साथ अब देश के 10 मिलियन से ज्यादा लोग जीने लगे हैं। पहले जहां कई रिपोर्ट में कहा गया था कि जियो के पेड सर्विस शुरू होने के बाद ग्राहकों की संख्या कम होगी, वहीं रिजल्ट इसे उलट आया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक जियो की प्राइम मेंबरशिप 90 फीसदी यूजर्स ने ली है। बता दें कि इससे पहले आई रिपोर्ट में खुलासा हु्आ था कि फ्री ऑफर खत्म होने के बाद सिर्फ 76 फीसदी ग्राहक ही आगे की सर्विस जारी रखना चाहते हैं।

    बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने जारी की रिपोर्ट

    जियो
    जियो

    बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की रिपोर्ट के अनुसार 80 फीसदी यूजर्स के पास जियो की एक सिम है और इनमें से 90 फीसदी लोगों ने रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप ली है। साथ ही 84 फीसदी यूजर्स ने जियो का टॉपअप रिचार्ज किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पेड सर्सिव लेने वाले यूजर्स में से अधिकतर ने 303 रुपये या 309 रुपये वाला पैक लिया है।

    विज्ञापन

    यहां गौर करने वाली बात ये है कि इस सर्वे में शामिल लोगों में से सिर्फ 5 फीसदी यूजर्स ही रिलायंस के लिए फोन बनाने वाली कंपनी लाइफ का मोबाइल यूजर कर रहे हैं, जबकि 40 फीसदी यूजर्स सैमसंग और 7 फीसदी यूजर्स आईफोन में जियो सिम चला रहे हैं। यह रिपोर्ट जून के मध्य में ऑनलाइन सर्वे के आधार पर जारी हुई है। इस सर्वे में 1,000 लोगों को शामिल किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने के अंत तक जियो के ग्राहकों की संख्या 11.2 करोड़ तक पहुंच गई थी। इस तरह रिलायंस जियो ने ग्राहकों को जोड़ने की स्पीड में नया रिकॉर्ड बनाया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें