जियोनी के इन स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो दे रहा है 60GB तक फ्री डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jun 2017 12:06 PM IST
Reliance Jio Free Data Offers With Select Gionee Smartphones
Gionee Jio

    फोन के लॉन्चिंग के साथ एक्स्ट्रा डाटा देने के बाद रिलायंस जियो ने अब चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी से पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत जियोनी के कुछ स्मार्टफोन के साथ 60 जीबी फ्री डाटा मिलेगा। यह ऑफर 16 जून के बाद खरीदे गए जियोनी के स्मार्टफोन पर अप्लाई होगा।

    क्या है जियोनी और रिलायंस जियो का 60 जीबी फ्री डाटा वाला ऑफर?

    JIO
    JIO

    सबसे पहले बता दें कि यह ऑफर जियोनी के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए ही है। जैसे- अगर आप जियो पायोनियर P5L या जियोनी P7 खरीदते हैं तो आपको प्रत्येक रिचार्ज पर 2 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। वहीं, जियोनी ईलाइफ S6,जियोनी ईलाइफ S7,जियोनी मैराथन M5, जियोनी एस प्लस, जियोनी एस6एस, जियोनी एफ103 प्रो, जियोनी मैराथन एम5 लाइट CDMA,जियोनी मैराथन M4, जियोनी मैराथन एम5 लाइट, जियोनी पी7 मैक्स और जियोनी एफ103 के ग्राहकों को प्रत्येक रिचार्ज पर 5 जीबी एक्स्ट्रा 4जी डाटा मिलेगा।

    इसके अलावा Gionee A1, Gionee Marathon M5 Plus, Gionee S6 Pro और Gionee Elife E8 के साथ 10 जीबी एक्स्ट्रा 4G डाटा मिलेगा। बता दें कि सभी स्मार्टफोन के साथ मैक्सिमम 6 रिचार्ज पर ही एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। यह ऑपर 31 मार्च 2018 तक वैध है और यह ऑफर 309 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर मिलेगा।

    और पढ़ें...