पैनासोनिक ने भारत में पेश किया कनेक्टेड लिविंग प्लेटफॉर्म MirAIe

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Feb 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Panasonic Launches Connected Living platform MirAIe For smart home products
Panasonic MirAI - फोटो : amar ujala

    पैनासोनिक इंडिया ने भारत में कनेक्टेड लिविंग सॉल्यूशंस में प्रवेश करते हुए आईओटी एवं एआई इनेबल्ड प्लेटफॉर्म मिराई (MirAie)पेश किया है। मिराई पैनासोनिक का एक स्मार्ट होम सॉल्यूशन प्लेटफॉर्म है जिसके तहत स्मार्ट बल्ब से लेकर स्मार्ट फैन और स्मार्ट एसी पेश किए जाएंगे।

    कंपनी ने मिराई का अर्थ भविष्य बताया है। मिराई शब्द के अंत में लगने वाले 'आईई का मतलब जापानी भाषा में घर होता है इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य जरूरत एवं वातावरण के अनुरूप लिविंग स्पेस को स्मार्ट बनाना है। बता दें कि पैनासोनिक जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है।

    विज्ञापन

    पैनासोनिक पूरी तरह से मेड इन इंडिया है जिसे कंपनी बंगलूरू में स्थित पैनासोनिक इंडिया के इनोवेशन सेंटर में तैयार किया गया है। मिराई के तहत फिलहाल कनेक्टेड एयरकंडीशनर, स्मार्ट डोर बेल एवं प्लग और स्विच पेश किए गए हैं, वहीं भविष्य में कनेक्टेड रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, टेलीविजन, फैन, गीजर जैसे प्रोडक्ट को भी पेश करने की योजना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 4,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं ये छः स्मार्ट होम डिवाइस

    कंपनी ने बताया कि मार्केट में आने वाले सभी एसी अब कनेक्टेड यानी स्मार्ट एसी होंगे। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया कि आने वाले समय में उसके सभी वारंटी कार्ड डिजिटल होंगे। पैनासोनिक की सभी कनेक्टेड होम प्रोडक्ट्स में गूगल असिस्टेंट के साथ-साथ अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा आप एप से भी फैन, एसी, टीवी, बल्ब आदि को कंट्रोल कर सकेंगे।

    इसकी लॉन्चिंग के मौके पर पैनासोनिक इंडिया के सीईओ और प्रेसिडेंट मनीष शर्मा ने कहा, '5जी की शुरुआत के साथ आईओटी डिजिटल दुनिया में नया परिवर्तन लाएगा और स्मार्ट कनेक्टेड इंडिया का भविष्य बनेगा। हमारे मिराई प्लेटफॉर्म के लॉन्च के द्वारा हमारा उद्देश्य सिक्योरिटी के साथ स्मार्ट होम की लोगों की सभी जरूरतें पूरी करना और सही मायने में कनेक्टेड लिविंग प्रदान करना तथा एक बेहतर जिंदगी, एक बेहतर दुनिया का अपना उद्देश्य पूरा करना है।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें