OpenAI: अनलिमिटेड एक्सेस के साथ ChatGPT Pro लॉन्च, हर महीने खर्च करने होंगे इतने रुपये
कंपनी ने मौजूदा Plus Tier को भी बनाए रखा है, जिसकी कीमत $20 (लगभग ₹1,700) प्रति महीने है। Plus Tier में सभी मॉडलों तक पहुंच, नई सुविधाओं का जल्दी एक्सेस और अन्य लाभ शामिल हैं, लेकिन इसमें एडवांस्ड o1 वर्जन उपलब्ध नहीं होगा।

विस्तार
OpenAI ने एक नई सब्सक्रिप्शन-आधारित एक्सक्लूसिव सेवा ChatGPT Pro लॉन्च की है। इसमें यूजर्स को OpenAI o1, GPT 4o और Advanced Voice Mode का अनलिमिटेड एक्सेस मिलेगा। ChatGPT Pro की कीमत $200 (लगभग ₹17,000) प्रति महीने होगी। इस सेवा में o1 मॉडल का एक प्रो-एक्सक्लूसिव वर्जन, o1 Pro Mode भी शामिल है, जो अधिक कंप्यूटिंग पावर और रिजनिंग का उपयोग करके जटिल समस्याओं के लिए बेहतरीन समाधान प्रदान करता है।
कंपनी ने मौजूदा Plus Tier को भी बनाए रखा है, जिसकी कीमत $20 (लगभग ₹1,700) प्रति महीने है। Plus Tier में सभी मॉडलों तक पहुंच, नई सुविधाओं का जल्दी एक्सेस और अन्य लाभ शामिल हैं, लेकिन इसमें एडवांस्ड o1 वर्जन उपलब्ध नहीं होगा।
OpenAI ने o1 मॉडल का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो पिछले o1-preview वर्जन की जगह लेगा। यह मॉडल सितंबर में "Strawberry" कोड नाम से सीमित प्रीव्यू के रूप में पेश किया गया था। यह नया मॉडल आज से ChatGPT Plus और Team यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। Enterprise और Edu यूजर्स को यह अगले सप्ताह से मिलेगा।