OpenAI: चैटजीपीटी इस्तेमाल करने के लिए अब नहीं है किसी एप की जरूरत, व्हाट्सएप से ही हो जाएगा काम
जो लोग इन देशों के बाहर रहते हैं, वे अब भी फोन नंबर के माध्यम से ChatGPT का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन केवल व्हाट्सएप पर। नंबर को सेव करने के बाद, व्हाट्सएप उपयोगकर्ता उसी तरह ChatGPT को संदेश भेज सकते हैं, जैसे वे आधिकारिक एप या वेबसाइट पर करते हैं।

विस्तार
यदि आपको भी इस बात से परेशानी थी कि आपको ChatGPT इस्तेमाल करने के लिए किसी एप को डाउनलोड करना पड़ता था तो आपकी इस समस्या को कंपनी ने दूर कर दिया है। अब आप ChatGPT का इस्तेमाल फोन करके और व्हाट्सएप पर भी कर सकते हैं। इसके लिए OpenAI ने आधिकारिक फोन नंबर जारी किया है।
ऐसे क्षेत्र जहां यह सेवा उपलब्ध है, वहां के लोग दिए गए नंबर पर कॉल करके कंपनी के चैटबॉट से मौखिक रूप से बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा दुनिया के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग इस नंबर को सेव करके व्हाट्सएप पर चैट कर सकते हैं। फिलहाल वॉइस कॉल का समय प्रति माह 15 मिनट तक सीमित है, लेकिन AI कंपनी ने कहा है कि भविष्य में यह बदल सकता है।
X पर एक पोस्ट में, OpenAI ने ChatGPT के लिए नया फोन नंबर जारी किया। इस नंबर को वैनिटी फोन नंबर 1-800-ChatGPT (+1-800-242-8478) के रूप में बताया गया है। वैनिटी फोन नंबर कीबोर्ड पर अक्षरों (जैसे A, B और C का अर्थ 2; D, E और F का अर्थ 3) को संख्याओं में बदलकर याद रखने में आसान बनाए जाते हैं। इस नंबर में '800' कोड का मतलब है कि यह टोल-फ्री है और कॉल करने वालों को इसका शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा फिलहाल केवल कनाडा और अमेरिका में उपलब्ध है।
- RIP Hashtags: एलन मस्क ने कहा- हैशटैग न करें इस्तेमाल, तो क्या खत्म होने वाले हैं हैशटैग?
- Diamond Battery: दुनिया की पहली न्यूक्लियर पावर्ड डायमंड बैटरी, हजार तक नहीं करना होगा चार्ज
- AirPods 4 Review: आपको क्यों खरीदना चाहिए एयरपॉड्स 4, ये हैं चार सॉलिड कारण
- AI Tool: गूगल ने लॉन्च किया नया एआई टूल Whisk, बिना प्रॉम्प्ट ही बना देगा मनचाही इमेज