गूगल पर खोज रहे हैं कोरोना वायरस का इलाज तो संभल जाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Apr 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
not to search coronavirus cure on google, here why
गूगल सर्च - फोटो : Social media

    आज का युवा लगभग हर सवाल का जवाब गूगल पर ढूंढ़ता है। हालत यह हो गई है कि अब लोग गूगल पर ही किसी बीमारी का इलाज भी खोजने लगे हैं, लेकिन हर बात के लिए गूगल पर निर्भरता आपके लिए जानलेवा हो सकती है। इससे पहले भी ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं कि गूगल पर इलाज खोजने के चक्कर में बीमारी पहले से ज्यादा खराब हो गई।

    अब इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है। ऐसे में बिना टेस्ट कराए कई लोग गूगल पर ही कोरोना वायरस का इलाज ढूंढ़ रहे हैं। इसका फायदा कई फर्जी ई-कॉमर्स और फार्मा कंपनियां उठा रही हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कोरोना वायरस की अभी तक कोई दवा ही नहीं बनी है।

    विज्ञापन

    गूगल और सोशल मीडिया पर आपको कोरोना वायरस के कई इलाज मिल जाएंगे जो कि पूरी तरह के निराधार हैं। गूगल पर आपको कई ऐसे वेब लिंक्स मिल जाएंगे जिनमें गोमूत्र, क्लोरोक्वीन, कोलाइडल सिल्वर, विटामिन और चाय से कोरोना को ठीक करने का दावा किया गया है। इसके अलावा कई फार्मा कंपनियां फर्जी होम टेस्ट किट भी ऑनलाइन बेच रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल पर मौजूद ऐसी जानकारियों और लिंक्स से हेल्थ एक्सपर्ट भी परेशान हैं। सरकार को बार-बार लोगों को बताना पड़ रहा है कि कोरोना का अभी तक कोई टीका नहीं आया है। अफवाहों और फर्जी दवाओं से दूर रहें। ऐसे में आपके लिए यही सुझाव है कि गूगल पर कोरोना वायरस और किसी अन्य बीमारी का इलाज ना खोजें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें