यह कंपनी 319 रुपये में दे रही है 2GB डाटा रोज

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 Mar 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
MTNL offer 2GB data per day unlimited on net calls at Rs 319
मोबाइल यूजर्स

    जियो की फ्री सर्विस आज यानी 31 मार्च को खत्म हो रही है। इसे लेकर जहां जियो स्टोर पर प्राइम मेंबरशिप के लिए भारी भीड़ देखी जा रही है, वहीं अन्य टेलीकॉम कंपनियां मौके का फायदा उठाने के लिए नए प्लान लॉन्च कर रही हैं। इसी बीच जियो के जवाब अब तक सबसे पीछे रही महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने बड़ा दांव खेला है।

    gadgetsnow की रिपोर्ट के मुताबिक MTNL 2 जीबी 3जी डाटा हर रोज सिर्फ 319 रुपये में देगी। साथ ही MTNL से MTNL पर अलनिमिटेड कॉलिंग भी है। यह ऑफर 1 अप्रैल यानी कल से शुरू होगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

    विज्ञापन

    बता दें कि 1 अप्रैल को MTNL की 31वीं एनिवर्सरी है। इसी मौके पर कंपनी ने ये बड़ा ऐलान किया है। हालांकि इस ऑफर का फायदा सिर्फ दिल्ली और मुंबई के ग्राहक ही उठा सकेंगे क्योंकि MTNL की सर्विस सिर्फ इन्हीं शहरों में है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि जियो को टक्कर देने में प्राइवेट के साथ-साथ सरकारी कंपनियां भी जुट गई है। इससे पहले बीएसएनएल ने भी 339 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत ग्राहकों को हर रोज 2 जीबी 3जी डाटा दिया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें