मोटोरोला जल्द करेगी ई-4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Sun, 09 Apr 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Moto E4 Plus with 5000mAh battery will launch soon

    लेनोवो अधिकृत मोटोरोला जल्द ही अपनी स्मार्टफोन के ई-सीरीज को अपडेट कर सकता है। कंपनी इस सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन का नाम मोटो ई-4 प्लस बताया जा रहा है। मोटो ई-4 में 5,000 एमएएच की नान रिमूवल बैटरी लगी है। स्मार्टफोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आ रहा है।

    साथ ही स्मार्टफोन में 2.4 गीगाहर्ट्स का प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोन में लो एनर्जी वाला ब्लूटूथ लगा है और फोन मीडियाटेक चिपसेट पर काम करता है। बता दें कि फोन के बारे में अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    विज्ञापन

    इस स्मार्टफोन के साथ ही मोटोरोला नया स्मार्टफोन मोटो ई-4 भी लॉन्च करने की तैयारी में है। फोनएरिना की रिपोर्ट की अनुसार मोटो ई-4 में 2,800 एमएएच की बैटरी, 16 जीबी इनबिल्ट मेमोरी, 4जी लाइट, 4.2 ब्लूटूथ और डुअल सिम स्पोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड नूगट पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    माना जा रहा है कि कंपनी बाजार में मौजूद मोटो ई-3 और मोटो ई-3 पावर को इन स्मार्टफोन से रिप्लेस कर सकती है। बता दें कि कंपनी ने इन स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। इन फोन के साथ ही कंपनी मोटो जेड और मोटो एक्स सीरीज के स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें