iPhone X से भरा ट्रक चोरी, गाड़ी में थे 300 से ज्यादा फोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Nov 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
More than 300 units of iPhone X were stolen from a UPS truck
iPhone X

    एक ओर जहां iPhone X के लिए शुक्रवार को दुनिया के 50 देशों में लोग घंटों लाइन में लगे रहे, वहीं आईफोन X से भरा एक ट्रक चोरी हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक में 300 से ज्यादा iPhone X थे जिनकी कीमत 23 लाख रुपये से अधिक है।

    विज्ञापन

    यह घटना अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की है। रिपोर्ट के मुताबिक 300 आईफोन x की डिलीवरी सैन फ्रांसिस्कों के शॉपिंग मॉल में होनी थी। इससे पहले ड्राइवर दूसरी डिलीवरी के लिए ट्रक को लॉक करके स्टोर में गया और इसी बीच पहले से ही ट्रक को ट्रैक कर रहे तीन चोर ट्रक को लेकर फरार हो गए। चोरों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पुलिस ने चोरों के स्क्रैच जारी किए हैं और उनकी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि चोर पहले से ही ट्रक को ट्रैक कर रहे थे। उन्हें अच्छी तरह से मालूम था ट्रक में आईफोन x है। बता दें कि अमेरिका में आईफोन x की शुरुआती कीमत $999 यानी करीब 64,639 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें