Recharge Plan: पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं ये प्लान, रिचार्ज कराने से पहले जरूर चेक करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Oct 2024 04:41 PM IST
सार

प्री-पेड प्लान 600 रुपये तक महंगे किए हैं जिसके बाद ग्राहकों की जेब कट रही है। आमतौर पर टेलीकॉम कंपनियों के पास 28 दिनों वाले प्लान हैं, लेकिन कुछ प्लान ऐसे भी हैं जिनके साथ पूरे एक महीने यानी 30 या 31 दिनों की वैधता मिलती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
Mobile recharge from Airtel JIo and vi with one month validity
Recharge plan - फोटो : freepik

    विस्तार

    मोबाइल रिचार्ज प्लान इतने महंगे हो गए हैं कि ऐसा लग रहा है कि फिर से 2016 से पहले का दौर आ गया है। देश की तीन प्रमुख और बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्री-पेड प्लान 600 रुपये तक महंगे किए हैं जिसके बाद ग्राहकों की जेब कट रही है। आमतौर पर टेलीकॉम कंपनियों के पास 28 दिनों वाले प्लान हैं, लेकिन कुछ प्लान ऐसे भी हैं जिनके साथ पूरे एक महीने यानी 30 या 31 दिनों की वैधता मिलती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बताएंगे।

    जियो के पास एक 319 रुपये का प्लान है जिसमें एक महीने की वैधता मिलती है यानी आपके 1 तारीख को रिचार्ज कराया है तो अगले महीने 1 तारीख को ही रिचार्ज कराना होगा। इसमें आपको 31 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ रोज 1.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

    विज्ञापन

    Airtel के पास एक 379 रुपये का प्लान है जिसमें रोज 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान के साथ 31 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें