Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट क्यों कर रहा इस Operating System को छोड़ने का रिक्वेस्ट? यूजर्स पर क्या है खतरा

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sat, 14 Feb 2026 06:05 AM IST
सार

अगर आप अब भी Windows 10 चला रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। Microsoft ने चेतावनी दी है कि जून में कुछ जरूरी सिक्योरिटी सर्टिफिकेट्स की अवधि खत्म हो रही है। अपडेट न मिलने पर आपका सिस्टम पहले से ज्यादा असुरक्षित हो सकता है।

विज्ञापन
microsoft Windows 10 security warning secure boot certificate update june expiry
Windows OS - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट लगातार उन यूजर्स को सतर्क कर रहा है जो अभी भी Windows 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी ने Windows 10 ओएस का सपोर्ट बंद कर दिया है और अब जून के अंत में कुछ अहम सॉफ्टवेयर सर्टिफिकेट्स एक्सपायर होने वाले हैं, जिससे सिस्टम की सुरक्षा कमजोर पड़ सकती है। ये सर्टिफिकेट्स सिक्योर बूट फीचर से जुड़े हैं। सिक्योर बूट कंप्यूटर स्टार्ट होते समय किसी भी संदिग्ध या मालिशियस कोड को लोड होने से रोकता है।

    क्या है सिक्योर बूट और इससे जुड़ा खतरा?

    कंप्यूटर चालू होते समय सबसे पहले 'सिक्योर बूट' फीचर एक्टिव हो जाता है। इसका काम यह सुनिश्चित करना है कि पीसी स्टार्ट होते समय कोई भी खतरनाक वायरस या मैलवेयर सिस्टम में दाखिल न हो सके। माइक्रोसॉफ्ट ने इस तकनीक के लिए 2011 में कुछ डिजिटल सुरक्षा सर्टिफिकेट जारी किए थे, जिनकी समय-सीमा इस साल जून के अंत में खत्म हो रही है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है।

    विज्ञापन

    Windows 11 यूजर्स को नहीं होगी परेशानी

    अगर आप Windows 11 इस्तेमाल कर रहे हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं है। Microsoft ने मासिक Windows अपडेट के जरिए नए सर्टिफिकेट्स रोल आउट करने शुरू कर दिए हैं। Windows 11 यूजर्स को यह अपडेट अपने आप मिल जाएगा और उन्हें कोई अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा, 2024 से बने नए पीसी और 2025 में शिप किए गए लगभग सभी डिवाइस पहले से अपडेटेड सर्टिफिकेट्स के साथ आ रहे हैं।

    Windows 10 यूजर्स के लिए खतरा क्यों?

    Windows 10 का आधिकारिक सपोर्ट पिछले साल खत्म हो चुका है। इसका मतलब है कि अब इस ऑपरेटिंग सिस्टम को नियमित सिक्योरिटी अपडेट और पैच नहीं मिलते। ऐसे में अगर नया Secure Boot सर्टिफिकेट इंस्टॉल नहीं हुआ, तो सिस्टम को रिस्क हो सकता है। Microsoft के मुताबिक, डिवाइस सामान्य रूप से काम करता रहेगा, लेकिन भविष्य में बूट-लेवल सुरक्षा अपडेट नहीं मिल पाएंगे।

    माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सटेंड किया सिक्योरिटी प्रोग्राम

    अच्छी बात यह है कि Microsoft ने Windows 10 यूजर्स के लिए Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम शुरू किया है। इस फ्री प्रोग्राम के जरिए 13 अक्टूबर 2026 तक सिक्योरिटी अपडेट मिल सकते हैं।

    अगर आपका सिस्टम ESU में रजिस्टर्ड है, तो आपको नए Secure Boot सर्टिफिकेट्स भी मिलेंगे। लेकिन अगर आप इस प्रोग्राम का हिस्सा नहीं हैं, तो आपका कंप्यूटर अपडेट से वंचित रह जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें