माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक एल1160 बनाम आईबॉल कॉम्पबुक एक्सीलैंस

विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल ने स्मार्टफोन निर्माताओं के साथ मिलकर बेहद सस्ते लैपटॉप भारतीय बाजार में उतारे हैं। इन लैपटॉप की खास बात यह है कि इनको बिल्ट-इन कीबोर्ड के साथ पेश किया गया है। हाल ही में माइक्रोमैक्स और आईबॉल में दस हजार के बजट में अपने-अपने लैपटॉप लॉन्च किए हैं। आइए जानते हैं माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक एल1160 और आईबॉल कॉम्पबुक एक्सीलैंस में कौन सा लैपटॉप है बेहतर।

माइक्रोमैक्स ने अपना नया कैनवस लैपबुक एल1160 बाजार में उतारा है। इसकी कीमत 10,499 रुपये तय की गई है। यह अमेजन पर उपलब्ध है। दूसरी ओर आईबॉल ने अपनी किफयती लैपटॉप कॉम्पबुक एक्सीलैंस लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। दोनों लैपटॉप में (1366 x 768 पिक्सल) रेज्ल्यूशन का 11.6 इंच डिस्प्ले दिया गया है।

दोनों 1.33 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर इंटेल एटम जेड3735एफ प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी को (64 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। दोनों ही लैपटॉप विंडोज 10 ओएस पर आधारित है।
दोनों लैपटॉप ट्रैकपैड वाले बिल्ट-इन कीबोर्ड के साथ है। लैपटॉप में वीजीए फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है। इसके अलावा दोनों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट और एक इथरनेट पोर्ट की सुविधा मौजूद है। माइक्रोमैक्स कैनवस लैपबुक एल1161 में 4100mAh पावर की बैटरी दी गई है जबकि आईबॉल कॉम्पबुक एक्सीलैंस 10000mAh की बैटरी के साथ है।