Oppo की नौकरी छोड़ बनाई खुद की कंपनी OnePlus, आज iPhone को दे रहे हैं टक्कर

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Meet OnePlus Founder and Chief Executive Officer Pete Lau
Pete Lau

    वनप्लस आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। 4 साल पहले तक इस कंपनी का नाम कोई नहीं जानता था, वहीं आज हर एक जुबान पर वनप्लस का नाम है और इस कंपनी के स्मार्टफोन की तुलना सीधे एप्पल के आईफोन से होती है। तो आइए जानते हैं उस शख्स के बारे में जिन्होंने अपने जूनून और जिद से महज 4 साल में एप्पल के टक्कर की कंपनी खड़ी कर दी है।

    मिलिए OnePlus के CEO पीट लाउ से

    Pete Lau
    Pete Lau

    पीट लाउ का जन्म 5 मई को 1975 में चीन के हांचुआन में हुआ है। पीट लाउ इस समय वनप्लस के फाउंडर और सीईओ हैं। पीट शुरुआत में ओप्पो इलेक्ट्रॉनिक्स के ब्लू-रे डिविजन में एक हार्डवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। उसके बाद उन्होंने मार्केटिंग हेड का पद संभाला और फिर वाइस प्रेसिडेंट पद पर भी कुछ दिन काम किया। ओप्पो में पीट का यह आखिरी जॉब रही और 2013 के नवंबर में उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

    विज्ञापन

    इसके महज एक महीने बाद ही दिसंबर 2013 में उन्होंने खुद की कंपनी शुरू कर दी जिसका नाम वनप्लस रखा गया। उस दौरान उनकी कंपनी में सिर्फ 6 लोग काम कर रहे थे। पीट के कंपनी की शुरुआत से ही कम दाम में क्वालिटी प्रोडक्ट देने की प्राथमिकता रही है। बड़ी बात ये रही कि शुरुआत में वनप्लस के पास मैन्यूफैक्चरिंग की सुविधा नहीं थी इसलिए लाउ ओप्पो से ही मोबाइल बनवाते थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2014 में लॉन्च हुआ पहला फोन वनप्लस 1

    ONEPLUS ONE
    ONEPLUS ONE

    इसके बाद साल 2014 में वनप्लस 1 फोन के साथ कंपनी की आधिकारिक घोषणा हुई। फोन की बिक्री ऑनलाइन हुई और फोन को लोगों पसंद किया। कई टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों ने लाउ के हुनर की तारीफ की। वनप्लस 1, 16 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में लॉन्च हुआ था। दिसंबर 2014 तक इस फोन की बिक्री 1 मिलियन हुई थी।

    पहले फोन की लोकप्रियता के बाद पीट लाउ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद 4 स्मार्टफोन दुनिया के सामने लॉन्च कर दिए। कंपनी ने हाल ही में वनप्लस 5 लॉन्च किया है। इस फोन को 6 जीबी और 8 जीबी रैम के वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन की तुलना एप्पल के आईफोन 7 प्लस से हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें