Made by Google 2024: इन सात प्रोडक्ट पर हैं दुनिया की निगाहें, 12GB रैम के साथ आएगा यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Aug 2024 04:00 PM IST
सार

गूगल का यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात के 10.3-0 बजे शुरू होगा जिसका लाइव प्रसारण यूट्यूब के चैनल पर किया जाएगा। इस रिपोर्ट में हम आपको उन 7 प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जो आज के इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं।

Made by Google 2024 event Today From Pixel 9 to Pixel Watch 3 here what we expect
Made by Google - फोटो : Google

    विस्तार

    Google का आज मेगा इवेंट का आयोजन कर रहा है। गूगल का मेड बाय इवेंट आज रात में होगा जिसमें Pixel 9 series के तहत Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold जैसे स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। गूगल का यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात के 10.3-0 बजे शुरू होगा जिसका लाइव प्रसारण यूट्यूब के चैनल पर किया जाएगा। इस रिपोर्ट में हम आपको उन 7 प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जो आज के इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं।

    • Pixel 9 सीरीज-Google ने पिछले साल Pixel 8 और Pixel 8 Pro को लॉन्च किया था और एक फोल्डेबल फोन भी आया था। इस बार कहा जा रहा है कि Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 Pro भी लॉन्च होंगे। इसके अलावा Pixel 9 Pro Fold भी बाजार में आएगा।

    Pixel 9:

    यह रेगुलर मॉडल होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला होगा। इसमें 12 जीबी रैम मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें