Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के वोटिंग आज, गूगल ने बनाया डूडल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 May 2024 09:37 AM IST
सार

इस खास मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाया है। इससे पहले के दो चरणों की वोटिंग के दिन भी गूगल ने डूडल बनाया था। गूगल के आज के डूडल का नाम भारत का आम चुनाव 2024 है। गूगल डूडल में उस शख्स का एक हाथ दिख रहा है जिसने वोटिंग की है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 third Phase voting google makes doodle
Google Doodle - फोटो : Google

    विस्तार

    लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज यानी 7 मई को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात के अलग-अलग केंद्रों पर वोट डालेंगे।

    विज्ञापन

    इस खास मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाया है। इससे पहले के दो चरणों की वोटिंग के दिन भी गूगल ने डूडल बनाया था। गूगल के आज के डूडल का नाम भारत का आम चुनाव 2024 है। गूगल डूडल में उस शख्स का एक हाथ दिख रहा है जिसने वोटिंग की है। उंगली पर स्याही के निशान लगे हैं जो कि वोट डालने के बाद लगाई जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें