केरल बाढ़: ये 4 मोबाइल कंपनियां फ्री में रिपेयर करेंगी स्मार्टफोन

केरल में बाढ़ से पूरी तरह से हालात खराब हैं। पूरे देश आज केरल के लिए दुआएं मांग रहा है और हरसंभव मदद कर रहा है। केरल बाढ़ में लोगों की मदद के लिए टेलीकॉम कंपनियां भी आगे आईं हैं और फ्री कॉलिंग जैसे ऑफर्स दे रही हैं और इसी बीच शाओमी, सैमसंग और एप्पल जैसी कुछ मोबाइल कंपनियों ने भी फ्री और कम कीमत पर मोबाइल रिपेयर करने का ऐलान किया है तो आइए जानते हैं कौन-सी कंपनी क्या ऑफर दे रही है।

शाओमी
शाओमी केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के स्मार्टफोन को 50 फीसदी कम कीमत पर रिपेयर करेगी। अगर आपका फोन किसी कारण से पानी की वजह से खराब हो गया है तो कंपनी रिपेयर करने के लिए मजदूरी यानि लेबर शुल्क नहीं लेगी। साथ ही अगर कोई पार्ट्स बदलना पड़ेगा तो उसकी कीमत ग्राहकों से 50 प्रतिशत कम ली जाएगी। इसके लिए कंपनी ने केरल में 27 केंद्र खोले हैं। रिपेयरिंग पर डिस्काउंट 31 अगस्त तक की वैध है।
सैमसंग
शाओमी की तरह सैमसंग ने भी फोन की रिपेयर पर लेबर शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है। साथ ही अगर फोन का कोई पार्ट्स बदलना पड़ता है तो 50 फीसदी कम कीमत चुकानी होगी।
हुवावे और हॉनर
हुवावे और हॉनर जैसी कंपनियों ने भी 21 से 31 अगस्त तक पानी में भींगे हुए स्मार्टफोन को फ्री में रिपेयर करेंगी। हालांकि इन दोनों कंपनियों ने अपने सर्विस सेंटर्स की जानकारी नहीं दी है। हॉनर ने इसके लिए टॉल फ्री नंबर भी जारी किया है।