भारतीय कंपनी Karbonn Mobiles ने बंद किया अपना मोबाइल बिजनेस

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 01 May 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Karbonn Mobile India quitting the mobile phone business
karbonn mobiles logo

    भारतीय बाजार में चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां पूरी तरह से हावी हो गई हैं और इसका नुकसान भारतीय मोबाइल कंपनियों का उठाना पड़ रहा है। भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स अपने बिजनेस समेट रही है। इसके लिए कंपनी ने मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (एमसीए) में आवेदन भी दिया है। कार्बन मोबाइल्स के बंद होने की रिपोर्ट सबसे पहले TeleAnalysis ने दी है।

    karbonn-shutting-down
    karbonn-shutting-down - फोटो : the mobile indian

    कंपनी द्वारा एमसीए में दिया गया आवेदन भी सामने आया है जिसमें ‘कंपनी स्टेटस’ सेक्शन में “under the process of striking off” लिखा है। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि कंपनी बंद हो रही है। आवेदन में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का भी नाम है जिनमें सुधीर कुमार हसीजा, पोट्लूरी राजमोहन राव और पंकज जैन नाम शामिल हैं।

    karbonn smartphone
    karbonn smartphone

    बता दें कि कार्बन मोबाइल्स ने साल 2010 के दौर में एंट्री लेवल स्मार्टफोन बाजार में तलहका मचाया था। मोबाइल बिजनेस में कंपनी ने इसी साल 10 साल पूरे किए हैं। कार्बन मोबइल्स की स्थापना साल 2009 में हुई थी। कंपनी फीचर के साथ स्मार्टफोन, टैबलेट और मोबाइल एसेसीरीज भी बनाती थी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें