Jio vs Vi: ₹200 के प्लान में महामुकाबला! जानिए डेटा और फ्री OTT के लिए किसका रिचार्ज है असली पैसा वसूल
सार
₹200 में मिलने वाले Jio और Vodafone Idea के डेटा वाउचर पहली नजर में लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन OTT बेनिफिट्स और 5G एक्सेस के मामले में दोनों अलग हैं। अगर आप सही प्लान चुनना चाहते हैं, तो पहले यह तुलना जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन

विस्तार
अगर आपका मोबाइल रिचार्ज सिर्फ इंटरनेट के लिए नहीं, बल्कि OTT एंटरटेनमेंट के लिए भी होता है, तो ₹200 की कीमत वाले Jio और Vodafone Idea (Vi) के डेटा वाउचर आपकी लिस्ट में जरूर होंगे। दोनों टेलीकॉम कंपनियां लगभग समान कीमत में अतिरिक्त डेटा के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस देती हैं। हालांकि, कुछ ऐसे अंतर भी हैं जो आपकी पसंद बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों प्लान में क्या मिलता है और किसे चुनना ज्यादा समझदारी होगी।
Jio का ₹200 डेटा वाउचर
- Reliance Jio का ₹200 OTT डेटा वाउचर 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 30GB 4G डेटा मिलता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT पैकेज है।
- इसमें यूजर्स को YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, ETVWin, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play, Tarang Plus, Kanccha Lannka और JioTV समेत कुल 16 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, JioTV के जरिए 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देखे जा सकते हैं।
- कंपनी इस प्लान के साथ Cinepolis का एक विशेष ऑफर भी देती है। MyJio ऐप में मिलने वाले कूपन से दो टिकटों की कम से कम ₹550 की खरीदारी पर ₹150 की छूट मिलती है। साथ ही फूड एंड बेवरेज पर 10% डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
Vodafone Idea का ₹200 डेटा वाउचर
- Vi का ₹200 डेटा वाउचर भी 28 दिनों की वैधता और 30GB डेटा के साथ आता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत एक ही रिचार्ज में Unlimited 5G एक्सेस है, जो इसे Jio के प्लान से अलग बनाता है।
- OTT बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playflix, Klikk, Atrangii, Chaupal, OTTplay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay, NextGTV समेत कई अन्य प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है।
कौन-सा प्लान खरीदना चाहिए?
- दोनों कंपनियों के ₹200 डेटा वाउचर अपने-अपने तरीके से मजबूत हैं। अगर आपकी प्राथमिकता Unlimited 5G डेटा है और आपके क्षेत्र में Vi की 5G सेवा उपलब्ध है, तो Vodafone Idea का प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
- वहीं, यदि आप YouTube Premium और Prime Video Mobile जैसी लोकप्रिय प्रीमियम सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो Jio का ₹200 डेटा वाउचर ज्यादा वैल्यू देता है। खास बात यह है कि ये दोनों सेवाएं Vi के प्लान में शामिल नहीं हैं।
- यानी, अंतिम फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके लिए तेज 5G इंटरनेट ज्यादा महत्वपूर्ण है या फिर प्रीमियम OTT कंटेंट का एक्सेस।
और पढ़ें...
- Cooling System: आईआईटी मद्रास की नई तकनीक करेगी कमाल, स्मार्टफोन से डेटा सेंटर और EV तक... सब रहेंगे ठंडे
- BSNL का धमाकेदार ऑफर: मात्र ₹1449 में पूरे 6 महीने का ब्रॉडबैंड और फ्री OTT, महंगे इंटरनेट से मिलेगी छुट्टी!
- सैमसंग यूजर्स सावधान: 13वीं बार की ये गलती तो हमेशा के लिए लॉक हो जाएगा फोन! नहीं बचा पाएंगे डेटा