Jio 5G: अंबानी ने किया बड़ा एलान, भारत में सबसे पहले 5जी लॉन्च करेगा जियो
जियो भारत को 5G विकास और निर्यात का एक वैश्विक केंद्र बनाने की कोशिश करेगा। एक बार जब जियो का 5G सॉल्युशन भारत के स्तर पर सफल हो जाता है, तो उसे दुनिया भर के अन्य देशों में निर्यात की संभावनाएं बनेंगी

विस्तार
रिलायंस की 44 वीं सालाना आम सभा के दौरान चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भरोसा जताया कि देश में 5जी की शुरूआत रिलायंस जियो ही करेगा। रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक स्टैंडअलोन 5G तकनीक को विकसित करने में जबरदस्त बढ़त हासिल की है, जो वायरलेस ब्रॉडबैंड के लिए बड़ी छलांग है। मुकेश अंबानी ने बताया कि 5जी परीक्षणों के दौरान जियो ने सफलतापूर्वक 1GBPS से अधिक की स्पीड पाई है। जियो के 'मेड इन इंडिया' सॉल्युशन को मुकेश अंबानी ने विश्व स्तर का बताया। जियो की 5जी लॉचिंग गूगल की साझेदारी के साथ हो रही है| जियो 5जी के लिए गूगल क्लाउड का इस्तेमाल होगा| बता दें कि पिछले साल गूगल और जियो के बीच 75,000 करोड़ की साझेदारी हुई थी| जियो का नया फोन भी इसी साझेदारी का हिस्सा है|
हाल ही में 5G परीक्षण शुरू करने के लिए आवश्यक स्पेक्ट्रम कंपनियों को जारी किया गया था। जियो दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में 5जी तकनीक का परीक्षण कर रही है। मुकेश अंबानी ने बताया कि पूरे देश में फैले डेटा सेंटर्स पर 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क को इंस्टाल कर दिया गया है और रिलायंस जियो के मजबूत नेटवर्क आर्किटेक्चर की वजह से 4जी से 5जी में आसानी से अपग्रेडेशन किया जा सकता है।
आत्मनिर्भर भारत का जिक्र करते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि “एंड-टू-एंड 5G इकोसिस्टम विकसित करने के लिए हम अपने अग्रणी वैश्विक भागीदारों के साथ 5G उपकरणों की पूरी श्रृंखला विकसित कर रहे हैं। हेल्थकेयर, शिक्षा, मनोरंजन, रिटेल और अर्थव्यवस्था के लिए जियो बेहतरीन ऐप्लीकेशन विकसित करेगा। इसका उदाहरण है अत्याधुनिक 5जी कनेक्टेड एम्बुलेंस जो सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के साथ मिलकर रिलायंस जियो विकसित कर रहा है।
जियो भारत को 5G विकास और निर्यात का एक वैश्विक केंद्र बनाने की कोशिश करेगा। एक बार जब जियो का 5G सॉल्युशन भारत के स्तर पर सफल हो जाता है, तो उसे दुनिया भर के अन्य देशों में निर्यात की संभावनाएं बनेंगी। मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो ने 5G, AI / ML और ब्लॉकचेन जैसी कई प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता हासिल की है।
- Jio Phone Next: दुुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, क्या-क्या हैं इसके फीचर्स, सबकुछ जानें
- Reliance AGM 2021: जियो ने लॉन्च किया Jio Phone Next, जानें इसके फीचर्स
- नए स्मार्टफोन: Realme Narzo 30 5G, Realme Narzo 30 हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 12,499 रुपये
- Reliance AGM 2021: सस्ते स्मार्टफोन-लैपटॉप समेत हो सकते हैं कई बड़े एलान, यहां जानें सबकुछ