जियो करने वाला है बड़ा धमाका, नए ऑफर से झूम उठेंगे आप

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Apr 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
reliance jio promises to bring new tariff packs and exciting prime membership offers soon
जियो - फोटो : TelecomLead

    रिलायंस जियो ने ट्राई के आदेश के बाद समर सरप्राइज ऑफर को बंद कर दिया है जिसके बाद इस ऑफर के ना मिलने से जियो के कई ग्राहक काफी निराश हैं। वहीं ग्राहकों की इस निराशा को देखते हुए जियो ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट किया है कि जल्द ही नए प्लान और ऑफर आने वाले हैं।

    दरअसल समर सरप्राइज बंद होने के बाद जियो की वेबसाइट पर लिखा है 'हम जल्द ही अपने नए टैरिफ पैक को अपडेट करने वाले हैं और साथ ही कुछ मेजदार ऑफर लाने वाले हैं।' हालांकि जियो ने यह साफ नहीं किया है कि कंपनी कौन सा नया प्लान ला रही है लेकिन यह कहा जा सकता है कि कंपनी समर सरप्राइज की भरपाई के लिए कोई धमाकेदार ऑफर पेश कर सकती है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- यहां हैं जियो समर सरप्राइज रिचार्ज से जुड़े सभी सवालों के जवाब

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    15 अप्रैल तक ले सकते हैं प्राइम मेंबरशिप

    जियो
    जियो

    ट्राई के आदेश के बाद रिलांयस ने समर सरप्राइज ऑफर बंद कर दिया है लेकिन प्राइम मेंबरशिप लेने की तारीख अभी भी 15 अप्रैल है। 15 अप्रैल की आधी रात तक आप 99 रुपये में प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं जिसकी वैधता 1 साल तक की होगी। प्राइम मेंबरशिप के बाद आपको 1 साल तक ह रिचार्ज पर ज्यादा डाटा और नए ऑफर मिलते रहेंगे।

    ये भी पढ़ें- AU Exclusive : रिलायंस कर्मचारियों के हाथ आया जियो का सेट टॉप बॉक्स, जल्द शुरू होंगी सेवाएं

    बता दें कि जियो ने 31 मार्च को फ्री सर्विस खत्म होने के बाद फ्री सर्विस को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया और साथ ही समर सरप्राइज का ऐलान किया। समर सरप्राइज के तहत प्राइम मेंबर को 303 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर तीन महीने तक फ्री सर्विस देने की बात कही गई थी, लेकिन ट्राई ने इस पर रोक लगा दी है। हालांकि जिन यूजर्स ने समर सरप्राइज ले लिया है उन्हें इस ऑफर का फायदा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें