Jio का धमाकेदार प्लान: सिर्फ 15 रुपये में 24 घंटे के लिए मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, जानें पूरी डिटेल्स

कुलदीप शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीकुलदीप शर्मा
Wed, 04 Nov 2026 08:16 PM IST
सार

जियो ने सिर्फ15 रुपये का एक छोटा रिचार्ज लॉन्च किया है।

इस रीचार्ज पर आपको पूरे 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G इंटरनेट मिलता है।

इस रीचार्ज का फायदा उठाने के लिए क्या शर्त पूरी करना है जरूरी।

आइए जानते हैं इसे कहां से रीचार्ज करें और कौन इसका फायदा ले सकता है।

Jio Launches Rs 15 Prepaid Data Pack With Unlimited 5G
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती और नया प्रीपेड डेटा पैक लॉन्च किया है। कंपनी ने मात्र 15 रुपये की कीमत में एक ऐसा डेटा पैक पेश किया है, जिसमें यूजर को पूरे 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है। अगर आप कभी-कभार भारी-भरकम फाइलें डाउनलोड करना चाहते हैं, हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं या सफर के दौरान इंटरनेट की जरूरत महसूस करते हैं, तो यह छोटा सा पैक आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि जियो के इस नए 15 रुपये वाले प्लान की क्या खासियत है, यह किसे मिलेगा और आप इसे कैसे रिचार्ज कर सकते हैं।

    इस प्लान की मुख्य बातें और फायदे क्या हैं?

    1. कीमत और वैलिडिटी:इस डेटा पैक की कीमत सिर्फ 15 रुपये है और इसकी वैधता पूरे 24 घंटे की है।
    1. किसे मिलेगा फायदा:यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिन्हें अचानक एक दिन के लिए ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ जाती है। इसे आप अपने किसी मौजूदा प्लान के साथ एक 'ऐड-ऑन' पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
    1. क्या इसमें कॉलिंग या SMS मिलेगा:साफ कर दें कि यह एक शुद्ध डेटा पैक है। यानी इसमें आपको अलग से कॉलिंग या एसएमएस के फायदे नहीं मिलेंगे। यह सिर्फ डेटा की कमी को पूरा करने के लिए है।

    कौन ले सकता है इस पैक का लाभ?

    भले ही इस पैक की कीमत मात्र 15 रुपये है, लेकिन इसका फायदा उठाने के लिए कुछ खास शर्तों का ध्यान रखना जरूरी है।

    1. 5G स्मार्टफोन: आपके पास एक 5G-सपोर्टेड स्मार्टफोन होना चाहिए।
    2. 5G नेटवर्क एरिया: आप ऐसे इलाके में होने चाहिए जहां जियो का 'ट्रू 5G' नेटवर्क आता हो।
    3. बेस प्लान की शर्त: जियो के मौजूदा नियमों के मुताबिक, 5G अनलिमिटेड डेटा का लाभ उठाने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एलिजिबल बेस प्लान जैसे 349 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज, जिसमें कम से कम 2GB डेली डेटा मिलता हो एक्टिव होना चाहिए।
    4. अगर आप ऐसे इलाके में हैं जहां 5G नेटवर्क नहीं है, तो यह पैक काम नहीं करेगा और आपका फोन सामान्य 4G स्पीड पर ही चलेगा।

    कैसे और कहां से करें रिचार्ज?

    जियो का यह 15 रुपये वाला नया डेटा पैक पूरे देश में हर जगह उपलब्ध है। आप इसे आसानी से इन तरीकों से एक्टिवेट कर सकते हैं।

    1. माई जियो एप:अपने फोन में एप खोलकर डेटा या कॉम्बोस सेक्शन में जाकर इसे चुन सकते हैं।
    2. आधिकारिक वेबसाइट:Jio.com पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके इस पैक को ढूंढ सकते हैं।
    3. ऑफलाइन स्टोर्स:अपने आस-पास के किसी भी नजदीकी मोबाइल रिचार्ज की दुकान या रिलायंस डिजिटल स्टोर से यह पैक डलवा सकते हैं।
    4. थर्ड-पार्टी एप्स:फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे लोकप्रिय डिजिटल वॉलेट और पेमेंट ऐप्स से भी रिचार्ज किया जा सकता है।

    पेमेंट करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपका नंबर इस पैक के लिए एलिजिबल है या नहीं, ताकि आपको इसका पूरा फायदा मिल सके। कम कीमत में ज्यादा इंटरनेट चाहने वालों के लिए यह एक बेहतरीन शॉर्ट-टर्म विकल्प है।