जियो का ₹50 वाला नया रिचार्ज प्लान: रात 12 से सुबह 5 बजे तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, 28 दिन की वैलिडिटी
- रात में फिल्में देखने, गेम खेलने या बड़ी फाइलें डाउनलोड करने वालों के लिए जियो ने ₹50 का नया डेटा पैक पेश किया है।
- इसमें हर दिन रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा।
- इसकी वैलिडिटी 28 दिन है और डेली डेटा से अलग रहेगा। जानिए इस पैक की पूरी डिटेल।

विस्तार
रिलायंस जियो का ₹50 वाला यह प्रीपेड डेटा पैक खास तौर पर रात में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसके तहत हर दिन रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस दौरान डाउनलोडिंग पर डेटा की कोई तय सीमा नहीं होगी और कंपनी के मुताबिक इंटरनेट स्पीड भी कम नहीं की जाएगी।
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान यूजर्स को हर रात पांच घंटे अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा। यह डेटा मुख्य रिचार्ज प्लान के डेली डेटा बैलेंस से अलग रहेगा। ऐसे में रात में ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने पर दिन के लिए मिलने वाला डेटा खर्च नहीं होगा।
4G और 5G दोनों नेटवर्क पर मिलेगा फायदा
जियो के इस ₹50 वाले पैक की एक खास बात यह है कि इसमें 4G और 5G दोनों नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा। यूजर जहां 4G नेटवर्क पर होंगे, वहां 4G डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, 5G कवरेज वाले इलाके में 5G नेटवर्क के जरिए डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा।
कंपनी के मुताबिक, इस पैक में डाउनलोडिंग की कोई डेटा लिमिट नहीं है और न ही तय समय के दौरान स्पीड कम करने की शर्त रखी गई है। हालांकि, यह फायदा सिर्फ रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ही मिलेगा। दिन के बाकी समय में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपने मौजूदा प्लान के डेटा पर निर्भर रहना होगा।
इन यूजर्स के लिए काम का है ₹50 वाला प्लान
जियो का यह पैक उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो रात में इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसमें खास तौर पर नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारी, ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र, गेमर्स और वे लोग शामिल हैं जो रात में फिल्में या वेब सीरीज देखते हैं।
इसके अलावा, बड़ी फाइल डाउनलोड करने या रात में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों को भी इससे फायदा मिल सकता है। चूंकि रात का डेटा मुख्य प्लान के डेली डेटा से अलग है, इसलिए यूजर्स अपने नियमित डेटा को अगले दिन के इस्तेमाल के लिए बचा सकते हैं।
जियो के पास पहले से हैं ₹15 और ₹25 वाले डेटा पैक
जियो अपने यूजर्स के लिए इससे पहले भी अतिरिक्त डेटा वाले छोटे रिचार्ज पैक पेश कर चुका है। इनमें ₹15 वाला 5G डेटा बेनिफिट पैक शामिल है, जिसकी वैलिडिटी एक दिन है। इसके अलावा ₹25 वाला पैक भी पेश किए जाने की जानकारी दी गई है, हालांकि उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
₹50 वाला नया पैक इन विकल्पों से अलग है, क्योंकि इसमें डेटा इस्तेमाल करने का समय तय किया गया है। यूजर्स को रात के पांच घंटे अनलिमिटेड डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन है। यह रिचार्ज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराया गया है।
- टेक टिप्स: सेकेंड हैंड लैपटॉप खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग? डील फाइनल करने से पहले ऐसे चेक करें बैटरी हेल्थ
- GTA 6 बना मुसीबत: प्लेस्टेशन और एक्सबॉक्स के क्रैश होने की बढ़ी शिकायतें, क्या गेम के वजह से फेल हो रहे कंसोल?
- एचपी ओमिनीबुक अल्ट्रा 16 लॉन्च: 128GB रैम और OLED टचस्क्रीन से लैस, एआई डेवलपर्स के लिए है खास, जानें कीमत
- एपल की प्राइवेसी से परेशान ऑल्टमैन: अब बना रहे खुद का AI डिवाइस, ग्राहकों से डेटा क्यों जुटाना चाहती है कंपनी?