क्या आपके iPhone की भी बैटरी हो रही तेजी से खत्म, जानें क्या है कारण

पिछले कुछ दिनों में कई आईफोन यूजर्स ने बैटरी के तेजी से खत्म होने की शिकायत की है। यूजर्स का कहना है कि iOS 13.5.1 अपडेट के बाद से उनकी आईफोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। यूजर्स की शिकायत के बाद जांच में पता चला है कि आईफोन में मौजूद म्यूजिक एप्स की वजह से नए अपडेट के बाद बैटरी तेजी से खत्म हो रही है।
दरअसल iOS 13.5.1 में म्यूजिक एप्स के साथ बग है जिसके कारण बंद होने के बाद भी म्यूजिक एप्स बैकग्राउंड में खुले रह रहे हैं। इस बग को लेकर यूजर्स ने एपल सपोर्ट फोरम, रेडिट जैसे फोरम ने शिकायत किए हैं। कई यूजर्स ने इस अपडेट के बाद आईफोन के गर्म होने की शिकायत की है।
ये भी पढ़ें: S amsung Galaxy A21s Review: अच्छी डिजाइन, बड़ी बैटरी लेकिन एक ओवर प्राइस फोन!
यूजर्स की शिकायत के मुताबिक एपल का म्यूजिक एप बैकग्राउंड में एक दिन में 20 घंटे तक ऑन रह रहा है, जबकि एप को ओपन भी नहीं किया गया है। आईफोन की सेटिंग में बैटरी में जाकर आप चेक कर सकते हैं कि कौन-सा एप सबसे ज्यादा बैटरी खर्च कर रहा है।
कई एक्सपर्ट ने सुझाव दिए हैं कि यदि आपको यह समस्या हो रहा है तो आईफोन को रि-स्टार्ट करें। म्यूजिक एप को डिलीट करें और फिर से इंस्टॉल करें। इसके बाद सेटिंग में जाकर ऑटोमेटिक एप डाउनलोडिंग को बंद करें। इसके अलावा आप बैकग्राउंड एप रीफ्रेश को भी बंद कर सकते हैं। बता दें कि iOS 13.5.1 का अपडेट 20 मई 2020 को आया था।