Instagram ने यूजर्स के लिए जारी किया अपडेट, टिकटॉक एप जैसे फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट

मशहूर फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम (Instagram) ने अपने यूजर्स के लिए अपडेट जारी किया है, जिसमें उन्हें कई सारे खास फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। दरअसल, इंस्टाग्राम ने बूमरैंग फीचर में स्लो मोशन, Echo और डुओ इफेक्ट जोड़े हैं। इसके अलावा इस फीचर में वीडियो एडिटिंग के कई ऑप्शन भी ऐड किए गए हैं। हालांकि, यूजर्स किसी भी वीडियो में पहले की तरह बूमरैंग फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। नए मोड्स का उपयोग करने के लिए यूजर्स को एप में कैमरा ओपन करने के बाद बूमरैंग को स्वाइप करना होगा।
लेटेस्ट फीचर्स की बात करें तो स्लोमो मोड से वीडियो की गति को कम किया जा सकेगा और इको मोड की मदद से वीडियो का विजन इफेक्ट डबल हो जाएगा। इसके अलावा डुओ मोड वीडियो को स्पीड-अप और बाद में स्लो-डाउन कर देगा। इतना ही नहीं यूजर्स लेटेस्ट फीचर्स से वीडियो को अपने हिसाब से एडिट कर छोटी कर सकते हैं। हालांकि, इन सभी फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए एप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करना होगा।
यूजर्स नए फीचर्स की मदद से आसानी से वीडियो को अपने हिसाब के एडिट कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स का वीडियो पर पूरा कंट्रोल रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम ने नए अपडेट की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की थी। हालांकि, इंस्टाग्राम का लेटेस्ट फीचर ज्यादा यूजर्स को नहीं मिला हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द इस अपडेट को सभी यूजर्स के लिए पेश करेगी।
इंस्टाग्राम ने इस फीचर के पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। यूजर्स इस फीचर के जरिए एक बार में छह फोटोज को ग्रिड स्टोरी में शेयर कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स को इन तस्वीरों में फिल्टर इस्तेमाल करने का विकल्प भी मिलेगा।
इस्टांग्राम के लेटेस्ट फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को गैलेरी में से तस्वीरें चुननी होगी। इसके अलावा यूजर्स कैमरे के जरिए भी फोटो क्लिक कर सकते हैं। इससे पहले एक साथ छह फोटो शेयर करने के लिए यूजर्स को थर्ड पार्टी एप की जरूरत पड़ती थी। वहीं, कंपनी सभी यूजर्स के लिए जल्द ही ले-आउट फीचर को जल्द लॉन्च करेगी।
- BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान किया पेश, मिलेगा 1500 जीबी डाटा
- शाओमी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 12 का टीजर हुआ जारी, जल्द हो सकता है लॉन्च
- Yuva Diwas 2020: युवाओं को हर पल प्रेरणा देने वाली हैं टेक्नोलॉजी जगत के इन हस्तियों की बातें
- BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान किया पेश, मिलेगा 1,500 जीबी डाटा, देगा जियो को कड़ी टक्कर