Independence Day Scam: आपको भी आया है 15 अगस्त पर 5,000 वाला मैसेज? भूलकर भी न करें ये गलती, जानें कैसे बचें
Independence Day 2026 Scam Alert:
आज यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक नया और खतरनाक स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी आज देश के नागरिकों को पांच हजार का मुफ्त कैश ग्रांट दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस फर्जी ऑफर का पूरा सच और ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रहने के तरीके।

विस्तार
Fake PM Modi 5000 Cash Grant Scheme:
स्वतंत्रता दिवस 2026 पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और टेलीग्राम पर एक नया साइबर फ्रॉड तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साइबर ठग लोगों को झांसा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और फर्जी विज्ञापनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस वायरल विज्ञापन में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हर नागरिक को पांच हजार की कैश ग्रांट (नकद सहायता) दे रही है। इस राशि को पाने के लिए यूजर्स से उनके बैंक अकाउंट और व्यक्तिगत विवरण मांगे जा रहे हैं।
क्या है पूरा सच?
ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
- फर्जी लिंक्स से दूर रहें: किसी भी अनजान, संदिग्ध या लुभावने ऑफर वाले लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें।
- जानकारी कभी न शेयर करें: कभी भी अनवेरिफाइड वेबसाइट्स या मैसेज में आए फॉर्म पर अपने बैंक अकाउंट नंबर, OTP, व्यक्तिगत पहचान या बैंकिंग डिटेल्स कभी दर्ज न करें।
- आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें:किसी भी सरकारी योजना, सब्सिडी या रिफंड की घोषणा पर भरोसा करने से पहले हमेशा भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट से ही पुष्टि करें।
- फर्जी मैसेज आगे न भेजें:बिना सत्यापन किए ऐसे किसी भी मैसेज को अपने रिश्तेदारों या व्हाट्सएप ग्रुप्स में फॉरवर्ड करने से बचें।