जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया लाया 100 रुपये वाला ऑफर

रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद से ही अन्य टेलीकॉम कंपनियों को अपने प्लास की कीमत कम करनी पड़ रही है। कंपनियां या तो अपने प्लान सस्ते कर रही हैं या सस्ते प्लास लॉन्च कर रही है। इसकी कड़ी में आइडिया ने डाटा जैकपॉट के नाम से पोस्टपेड प्रमोशनल स्कीम पेश की है।
इस स्कीम में ग्राहक को 100 रुपये में हर महीने 10 जीबी डेटा तीन महीने के लिए दिया जाएगा।आइडिया का ये ऑफर अभी मॉय आइडिया ऐप पर उपलब्ध है। जो भी ग्राहक डेटा जैकपॉट को चुनता है उसे कम से कम 1 जीबी डेटा तीन महीने के लिए मिलता रहेगा। इसकी कीमत हर महीने 100 रुपये होगी। आपको बता दें कि डाटा जैकपॉट सब्सक्रिप्शन सीमित समय के लिए उपलब्ध है। साथ ही इस पैक का फायदा सर्किल पर निर्भर करेगा।
जानें और क्या है इस पैक में

ध्यान देने वाली बात है कि टेलीकॉम सेक्टर में जियो के आने के बाद से पिछले कुछ दिनों में अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने कई सस्ते डाटा प्लान और फ्री कॉल वाले ऑफर पेश किए हैं। कंपनियों द्वारा दिए गए ज्यादातर ऑफर प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं, पोस्टपेड यूजर्स को अभी तक कुछ खास नहीं मिला है। आइडिया ने बीते हफ्ते ही पोस्टपेड यूजर्स के लिए 300 रुपये में प्रति दिन 1 जीबी डाटा वाला पैक लॉन्च किया था।
ध्यान दें कि आइडिया का 1 जीबी प्रतिदिन वाले ऑफर को 30 अप्रैल 2017 तक ले सकते हैं। वहीं हर महीने 10 जीबी डाटा वाला पोस्टपेड प्लान 31 मार्च 2018 तक ही मिलेगा। 1 जीबी रोजाना डाटा केवल 4जी स्मार्टफोन यूजर्स को ही मिलेगा। वहीं जिन यूजर्स के पास 4जी स्मार्टफोन नहीं है, कंपनी उन्हें प्रतिमाह 3 जी डाटा देगी ।