PayTm एप से भी चेक कर सकते हैं PNR स्टेटस, यह है तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 05 Sep 2018 10:30 AM IST
how you can check your PNR status through Paytm mobile app
check your PNR status through Paytm mobile app

    पैसेंजर नेम रिकॉर्ड यानि (PNR) इसके बारे में तो आप जानते ही हैं। पीएनआर नंबर 10 डिजीट का होता और यह काफी मायने रखता है। पीएनआर नंबर से यात्रा करने वाले यात्री के बारे में पूरी जानकारी मिल सकती है। कई बार हमें देखना होता है कि टिकट कंफर्म हुआ या नहीं तो इसके लिए हम पीएनआर नंबर का सहारा लेते हैं, लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट इतना धीरे चलती है कि हम परेशान हो जाते हैं, हालांकि अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। अब आप पेटीएम एप की मदद से भी पीएनआर नंबर चेक कर सकते हैं तो आइए जानते हैं क्या है इसका तरीका।

    check your PNR status through Paytm mobile app
    check your PNR status through Paytm mobile app

    सबसे पहले आपको बता दें कि इसके दो तरीके हैं। पहला पेटीएम की वेबसाइट और दूसरा पेटीएम का मोबाइल एप। वेबसाइट की बात करें तो सबसे पहले पेटीएम की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद train के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बुक ट्रेन टिकट का विकल्प मिलेगा और इसी के अंदर आपको PNR स्टेटस चेक करने का भी विकल्प मिलेगा। इसके बाद अपना 10 अंकों वाला PNR नंबर डालकर आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    पेटीएम एप से कैसे चेक करें पीएनआर स्टेटस

    सबसे पहले पेटीएम एप ओपन करपें। अब ट्रेन टिकट के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बुक टिकट और चेक पीएनआर स्टेटस के दो विकल्प मिलेंगे। इसमें से पीएनआर वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपना पीएनआर नंबर चेक कर सकते हैं।

    बड़े धमाके की तैयारी में सैमसंग, इसी साल लांच होगा 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें