मोबाइल नंबर से आधार को ऐसे कराएं लिंक

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने सभी मोबाइल कंपनियों को ग्राहकों के मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ने को कहा है। टेलीकॉम कंपनियों को यह काम 6 फरवरी 2018 तक पूरा करना है यानी इस दिन तक ग्राहकों के मोबाइल नंबर आधार से नहीं जोड़े जाते हैं तो नंबर बंद भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि अपने मोबाइल नंबर को आधार से कैसे जोड़ें।
मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ें

फिलहाल टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने ग्राहकों को इसके लिए सूचित करें और e-KYC प्रोसेस को शुरू करें, लेकिन यह काम आप खुद भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने आधार कार्ड को लेकर अपने मोबाइल नंबर प्रोवाइडर कंपनी के नजदीकी स्टोर पर जाएं और आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करने को कहें।
हालांकि यह काम सभी स्टोर पर नहीं हो सकेगा। आधार को मोबाइल से लिंक करने का काम उसी स्टोर से हो सकेगा जो प्वाइंट ऑफ सेल (POS) ऑथराइज्ड हैं। ऑथराइज्ड पीएओस एजेंट या स्टोर ग्राहक का डिटेल बायोमेट्रिक के जरिए लेगें और उसे यूनिक आडेंटिफिकेशन ऑथरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) को भेजेंगे।
धार के डिटेल के आधार पर ही कस्टमर एप्लिकेशन फॉर्म को भरा जाएगा। साथ ही ग्राहक का डिजिटल साइन भी लिया जाएगा। इसके बाद ही ग्राहकों को सिम कार्ड मिलेगा/मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ा जाएगा। हालांकि अब देखना है कि टेलीकॉम कंपनियां इसके अलावा अपने ग्राहकों का e-KYC करने के लिए कौन-सा तरीका निकालती हैं।