भारत में लॉन्च होने जा रहा है यह शानदार Nokia 5.3 स्मार्टफोन, इसकी कीमत और जबरदस्त फीचर्स बना देंगे दीवाना

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Wed, 19 Aug 2020 12:25 PM IST
सार

6.55-inch HD+ DisplayQualcomm Snapdragon 665 processor3/4/6 GB RAM Options64GB built-in storage (expandable up to 512GB)

विज्ञापन
HMD Global Nokia 5.3 Launching in India Soon, Know the Nokia 5.3 key features and specifications
Nokia 5.3 - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    नोकिया की मालिकाना कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही Nokia 5.3 को भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन खबरें है कि कंपनी कि 25 अगस्त को एक वर्चुअल ब्रीफिंग करने का जा रही है, जिसमें इस डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है।

    3/4/6 जीबी रैम

    नोकिया 5.3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच की एचडी+ (720x1,600 pixels) डिस्प्ले मिलेगी, साथ ही फ्रंट पर वाटरड्रॉप नॉच मिलेगी। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा, जो 6 जीबी की रैम के साथ आएगा। वहीं फोन में 3/4 जीबी रैम का भी ऑप्शन दिया जाएगा। नोकिया 5.3 में 64जीबी की इन-बिल्ट स्टोरेज होगा, जो 512 जीबी तक एक्सपैंडेबल होगी।

    विज्ञापन

    फोटोग्राफी के लिए नोकिया 5.3 में क्वैड-कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 13-मैगापिक्सल, 2-मैगापिक्सल डेप्थ सेंसर, 5-मैगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-मैगापिक्सल का मैक्रो सेंसर लगा होगा। इसमें सेल्फी के लिए फ्रंट में 8-मैगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें