मोबाइल-कंप्यूटर पर पड़ने वाली है GST की मार, महंगे हो जाएंगे फोन

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Sat, 20 May 2017 11:54 AM IST
Gst impact on mobiles computers, price get higher
GST BILL

    1 जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने जा रहा है। जीएसटी परिषद टैक्स की नई दरें निर्धारित कर दी हैं। इसके लिए चार टैक्स स्लैब बनाए गए हैं जो क्रमशः 5,12,18,28 प्रतिशत होंगे। बताया जा रहा है कि जीएसटी लागू होने के बाद कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट और डीटीएच की सेवाएं महंगी हो जाएंगी।

    अगर ऐसा होता है कि भारत में बाहर से मंगाए पार्ट को असेंबल करके बनाए जाने वाले स्मार्टफोन महंगे हो जाएंगे, जबकि बाहर से भारत में मंगा कर बेचे जा रहे स्मार्टफोन सस्ते हो जाएंगे, क्योंकि अब आयातित फोन पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं चार्ज नहीं लगंगे। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में असेंबल होने वाले स्मार्टफोन 12 फीसदी जीएसटी टैक्स लागू होगा। बता दें कि फिलहाल 8 फीसदी तक टैक्स देना होता है।

    जीएसटी का असर आपको मोबाइल बिल पर भी पडे़गा। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस समय अगर आप 1,000 का बिल देते हैं तो जीएसटी के बाद आपको 1,030 रुपये देने होंगे। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जीएसटी का सबसे ज्यादा असर मोबाइल और कंप्यूटर बाजार पर ही पड़ेगा।