Grok3 vs ChatGPT: रिजनिंग के इस आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाया एलन मस्क का AI
पहले Grok एक प्रॉम्प्ट पर 4 इमेज बनाता था लेकिन Grok3 महज 2 इमेज ही बना रहा है। Grok3 के साथ डीपसर्च का भी फीचर दिया गया है लेकिन हमारे टेस्ट में Grok3 फेल हो गया है। हम यह ऐसे ही नहीं कह रहे हैं, बल्कि सबूत के साथ यह दावा कर रहे हैं। आइए जानते हैं...

विस्तार
एलन मस्क के नए एआई टूल Grok3 को लेकर काफी चर्चा है। लोग कह रहे हैं कि Grok3 अब तक का सबसे एडवांस टूल है और यह किसी भी सवाल का जवाब दे सकता है। इसके अलावा Grok3 को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह बहुत ही फास्ट है। Grok3 को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। पहले Grok एक प्रॉम्प्ट पर 4 इमेज बनाता था लेकिन Grok3 महज 2 इमेज ही बना रहा है। Grok3 के साथ डीपसर्च का भी फीचर दिया गया है लेकिन हमारे टेस्ट में Grok3 फेल हो गया है। हम यह ऐसे ही नहीं कह रहे हैं, बल्कि सबूत के साथ यह दावा कर रहे हैं। आइए जानते हैं...
रिजनिंग का एक आसान सवाल और फेल हो गया Grok3

क्या था सवाल?
X + X + X = 3
Y + Y + Y = 9
Z + Z + Z = 12
X + Y x Z = ?
इस सवाल को इमेज फॉर्मेट में हमनें चैटजीपीटी और Grok3 दोनों को दिया। सबसे पहले स्पीड की बात करते हैं तो इस मामले में भी Grok3 पीछे रह गया। चैटजीपीटी ने जहां इस सवाल का जवाब महज 15 सेकेंड में दिया, वहीं Grok3 ने इस सवाल के जवाब के लिए 2 मिनट से अधिक का वक्त लिया और उसके बाद भी गलत जवाब दिया।
चैटजीपीटी का जवाब-
13
Grok3 का जवाब-
16
सही जवाब
दिए गए समीकरण:
x + x + x = 3
3𝑥 = 3
𝑥 = 1
y + y + y = 9
3𝑦 = 9
𝑦 = 3
z + z + z = 12
3𝑧= 12
𝑧 = 4
अब हमें x + y × z निकालना है:
𝑥+𝑦×𝑧 =1+3×4
x+y×z= 1+3×4
पहले गुणा करेंगे:
3×4= 12
3×4= 12
फिर जोड़ेंगे:
1+12= 13
- Cyber Scam: इंदौर में महिला के साथ 96 लाख रुपये की ठगी, आपकी एक गलती और ठगों की मौज
- क्या बात है: DSLR कैमरे की जरूरत खत्म करने की तैयारी में यह कंपनी, लाने वाली है गजब का स्मार्टफोन
- ChatGPT ने क्यों बैन किए चाइनीज यूजर्स के अकाउंट?
- Fact Check: 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को नहीं देना होगा टैक्स, सरकार ने कहा कहा?