Google Search बताएगा कौन-सा रिचार्ज प्लान आपके लिए है बेस्ट, ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 05 Feb 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Google Search Mobile Recharge Service to help choose best Airtel Jio Vodafone Idea and BSNL prepaid
Google Search - फोटो : पेक्सेल्स

    गूगल अब सारे काम करने लगा है। अभी तक तो गूगल आपको सर्च रिजल्ट दे रहा था लेकिन अब आपको यह बेस्ट रिचार्ज प्लान के बारे में भी बताएगा। अब आपको अपने प्री-पेड प्लान के रिचार्ज के लिए किसी से पूछने या कस्टमर केयर को फोन करने की जरूरत नहीं है। अब आप गूगल से ही पूछ सकते हैं कि आपके लिए कौन-सा रिचार्ज प्लान बेस्ट है? आइए जानते हैं कैसा काम करता है गूगल का यह फीचर?

    गूगल ने प्री-पेड मोबाइल रिचार्ज का ऑप्शन पर सर्च बार में दे दिया है। इस फीचर के तहत आप गूगल में जैसे ही “sim recharge” या “prepaid mobile recharge” टाइप करके सर्च करें तो गूगल आपको कई सारे प्लान दिखाएगा और नीचे आपका मोबाइल नंबर भी दिखेगा।

    विज्ञापन
    Google Search बताएगा कौन-सा रिचार्ज प्लान आपके लिए है बेस्ट, ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल

    सर्च के बाद आपके सामने गूगल कई सारे प्लान दिखाएगा जिनमें से आप अपने हिसाब से किसी प्लान का चुनाव कर सकते हैं। प्लान का चुनाव करने के लिए गूगल आपसे पेमेंट का विकल्प पूछेग। इसके बाद आप गूगल पे, पेटीएम, मोबिक्विक और फ्रीचार्ज जैसे किसी भी प्लेटफॉर्म से पेमेंट कर सकेंगे। यह फीचर पोस्टपेड के लिए नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल का यह फीचर एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, जियो और बीएसएनएल को सपोर्ट कर रहा है, हालांकि यह फीचर भारत के बाहर फिलहाल काम नहीं कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस फीचर को भारत के बाहर के लिए भी जारी करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें