Google Pixel 11 Pro Teaser: 6.3-इंच डिस्प्ले, Tensor G6 चिप और नई कैमरा टेक्नोलॉजी; अब तक क्या-क्या आया सामने?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 04 Aug 2026 03:51 PM IST
सार

Google ने Pixel 11 Pro का नया टीजर जारी कर लॉन्च से पहले उत्सुकता बढ़ा दी है। वीडियो में कैमरा बार के पास एक अनजान लाइट इंडिकेटर दिखाई दिया, जिसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
google pixel 11 pro camera bar new feature teaser launch 12 august hindi
Google Pixel 11 Pro - फोटो : गूगल

    विस्तार

    Google अपनी अगली फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज से 12 अगस्त को पर्दा उठाने जा रहा है। लॉन्च इवेंट से पहले कंपनी ने Pixel 11 Pro का एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसने फोन से ज्यादा उसके कैमरा बार में दिखे एक नए फीचर को चर्चा का विषय बना दिया है।

    वीडियो में Google ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन कैमरा मॉड्यूल के पास दिखाई देने वाला एक गोलाकार मल्टीकलर इंडिकेटर टेक जगत में नई अटकलों को जन्म दे रहा है। कंपनी ने इस फीचर का नाम या काम फिलहाल नहीं बताया है।वीडियो में क्या दिखा?

    विज्ञापन

    टीजर वीडियो में वॉयसओवर के जरिए बताया गया है कि लोग अपने स्मार्टफोन पर Gmail, Maps, Search, Calendar और Gemini जैसे Google के एप्स और सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। वीडियो का शीर्षक "अगला बड़ा कदम" रखा गया है, लेकिन इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • वीडियो में Pixel 11 Pro के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ कैमरा बार के पास एक घूमते रंगों वाला सर्कुलर इंडिकेटर दिखाई देता है। यही हिस्सा अब सबसे ज्यादा चर्चा में है।
    • फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फीचर किस काम आएगा। माना जा रहा है कि यह Gemini AI या फोन में होने वाली किसी ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग का विजुअल संकेत हो सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Google, Nothing Phone के Glyph Interface की तरह कलर-कोडेड नोटिफिकेशन सिस्टम ला सकता है। हालांकि कंपनी ने इनमें से किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की है।

    Pixel 11 Pro में क्या मिल सकता है?

    • लीक्स के मुताबिक, Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक हो सकती है। फोन में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। लीक हुई रिटेल लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन पिंक-बेज, फॉरेस्ट ग्रीन और ग्रे-लैवेंडर जैसे तीन रंगों में लॉन्च हो सकता है।
    • कैमरा अपग्रेड को लेकर फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि AI फीचर्स की बढ़ती मांग के चलते RAM, स्टोरेज और चिपसेट की लागत बढ़ी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि Pixel 11 सीरीज और Pixel Watch 5 की कीमत पिछले साल के मुकाबले अधिक हो सकती है।
    • अब सभी की नजरें 12 अगस्त के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां Google इस रहस्यमयी कैमरा बार फीचर से पर्दा उठा सकता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें