Google: गूगल ने लॉन्च किया फ्री एआई कोडिंग असिस्टेंट, जानें इसके बारे में सबकुछ
यह टूल सभी लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं को सपोर्ट करता है और Visual Studio Code, GitHub, JetBrains, Firebase और Android Studio जैसे IDE (Integrated Development Environment) में काम करता है। साथ ही, यह GitHub के साथ इंटीग्रेटेड है और हर महीने 1.8 लाख कोड कंप्लीशन तक की सुविधा देता है।

विस्तार
गूगल ने अपने AI-पावर्ड कोडिंग असिस्टेंट Gemini Code Assist का फ्री वर्जन लॉन्च किया है। इस नए टूल की मदद से डेवलपर्स बिना किसी शुल्क के AI कोडिंग टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। गूगल का यह कदम छात्रों और स्वतंत्र डेवलपर्स (इंडी डेवेलपर्स) को सपोर्ट करने के लिए उठाया गया है, जिससे वे Gemini 2.0 मॉडल की शक्ति का उपयोग करके कोडिंग कर सकें। आइए जानते हैं कि यह टूल क्या है, कैसे काम करता है, और इसे कैसे एक्सेस किया जा सकता है।
Gemini Code Assist एक AI-पावर्ड कोडिंग असिस्टेंट है, जिसे गूगल ने डेवलपर्स की मदद के लिए बनाया है। पहले यह केवल पेड वर्जन में उपलब्ध था, लेकिन अब इसे फ्री वर्जन में भी पेश किया गया है। इसे कोई भी व्यक्ति अपने गूगल अकाउंट से एक्सेस कर सकता है। इसका उद्देश्य AI असिस्टेड कोडिंग को ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए सुलभ बनाना है।
यह कैसे काम करता है?
- कोड जेनरेट करना-नए कोड ब्लॉक तैयार करना
- कोड कंप्लीशन-अधूरे कोड को ऑटो-पूर्ण करना
- बग्स ठीक करना-कोड में मौजूद एरर और बग्स को ठीक करना
यह टूल सभी लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं को सपोर्ट करता है और Visual Studio Code, GitHub, JetBrains, Firebase और Android Studio जैसे IDE (Integrated Development Environment) में काम करता है। साथ ही, यह GitHub के साथ इंटीग्रेटेड है और हर महीने 1.8 लाख कोड कंप्लीशन तक की सुविधा देता है।
यह क्यों महत्वपूर्ण है?
- छात्रों और स्वतंत्र डेवलपर्स के लिए फायदेमंद-जो महंगे AI टूल्स का खर्च नहीं उठा सकते।
- अधिक कोडिंग क्षमताएं-गिटहब कोपायलट जैसे अन्य टूल्स की तुलना में बड़ा कॉन्टेक्स्ट विंडो और अधिक कोड कंप्लीशन प्रदान करता है।
- कोडिंग को सरल बनाना- नए डेवलपर्स को AI असिस्टेंस से तेजी से सीखने और बेहतर कोड लिखने में मदद मिलती है।
फ्री वर्जन में क्या नहीं मिलेगा?
- बिजनेस टूल्स और एनालिटिक्स-बड़े संगठनों के लिए जरूरी उत्पादकता मेट्रिक्स।
- Google Cloud इंटीग्रेशन-BigQuery जैसी सर्विसेज से कनेक्ट करने की सुविधा।
- प्राइवेट कोड डेटा का उपयोग-कस्टमाइजेशन के लिए निजी कोड स्रोतों से डेटा लेना।
गूगल के Gemini Code Assist के फ्री वर्जन का उपयोग करने के लिए बस एक पर्सनल गूगल अकाउंट की जरूरत होगी। इसे आप Visual Studio Code, JetBrains, GitHub जैसे लोकप्रिय IDEs में आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
- Alert: फोटो एडिट करके बुजुर्ग से ठगे 6.5 लाख रुपये, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा
- Elon Musk: Grok 3 पर लोग बना रहे AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, जानें एलन मस्क ने इसे क्यों कहा ‘जबरदस्त’
- काम की बात: जल्दी बूढ़ा होना नहीं चाहते तो दो हफ्ते के लिए इंटरनेट बंद कर दें, सर्वे है चौंकाने वाला
- Comet: आ रहा है Perplexity का वेब ब्राउजर, टीजर हुआ लॉन्च