Android Liquid Glass Design: क्या एपल जैसा होने वाला है एंड्रॉयड का नया डिजाइन? Google ने खुद बताई सच्चाई

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Wed, 06 May 2026 12:21 PM IST
सार

Android Liquid Glass Design:

गूगल 12 मई को होने वाले 'The Android Show' में एंड्रॉयड से जुड़े कई बड़े अपडेट पेश करने वाला है। हाल ही में आए टीजर वीडियो के बाद 'लिक्विड ग्लास' जैसे डिजाइन की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने उड़ रही अफवाहों पर सफाई दी है। अंदेशा जताया जा रहा है एंड्रॉयड में Material 3 Expressive डिजाइन को आगे बढ़ाया जाएगा और एंड्रॉयड 17 समेत कई नए फीचर्स की जानकारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
Google Android Show 2026: No ‘Liquid Glass’ Redesign, Focus Stays on Material 3 Evolution
गूगल आयोजित करने जा रहा अपना खास इवेंट 'The Android Show' (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

    विस्तार

    गूगल 12 मई को अपना खास इवेंट 'The Android Show' आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में एंड्रॉयड इकोसिस्टम के लिए कई बड़े अपडेट्स की घोषणा होने की उम्मीद है। हाल ही में कंपनी ने इस इवेंट का एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। लोगों को यह चिंता सताने लगी थी कि कहीं एंड्रॉयड का लुक बदलकर एपल के 'लिक्विड ग्लास' जैसा तो नहीं होने वाला।

    टीजर वीडियो से क्यों उड़ी अफवाहें?

    एंड्रॉयड के प्रमुख समीर समत ने ट्विटर पर 15-सेकंड का एक टीजर वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में एंड्रॉयड का रोबोट एक लाइट का स्विच खींचता है और उसके बाद वह ग्लास जैसा पारदर्शी दिखने लगता है। इसे देखते ही कमेंट्स में कई यूजर्स ने यह चिंता जतानी शुरू कर दी कि क्या गूगल भी एपल की तर्ज पर 'लिक्विड ग्लास' वाला बड़ा बदलाव लाने वाला है।

    विज्ञापन

    गूगल ने अफवाहों को किया खारिज

    एंड्रॉयड फैंस के लिए यह वाकई राहत की बात है कि समीर समत और मिशाल रहमान ने इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। एंड्रॉयड प्रमुख ने खुद सोशल मीडिया पर यूजर्स को जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि कंपनी एप्पल से प्रेरित कोई भी नया डिजाइन पेश नहीं करने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह खबर इसलिए भी अच्छी है क्योंकि पिछले साल ही गूगल ने एंड्रॉयड को 'Material 3 Expressive' विजुअल स्टाइल के साथ अपडेट किया था। इसे एक बेहद शानदार कदम माना गया। इस नए डिजाइन में आकर्षक ब्लर इफेक्ट्स और स्मूद एनिमेशन के साथ-साथ आइकन्स के आकार और फॉन्ट स्टाइल को भी नया रूप दिया गया था। इतना ही नहीं, इसमें एक पूरी तरह से कस्टमाइज होने वाला 'क्विक सेटिंग्स' मेन्यू भी शामिल किया गया था। हमें पूरी उम्मीद है कि गूगल भविष्य में आने वाले एंड्रॉयड वर्जन्स में भी इसी बेहतरीन और यूनिक स्टाइल को बरकरार रखेगा।

    'The Android Show' से क्या हैं उम्मीदें?

    टेक जगत की नजरें अब 12 मई को होने वाले 'The Android Show' पर टिकी हैं। भारतीय दर्शकों के लिए यह इवेंट 12 मई की रात 10:30 बजे शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा। इस बड़े इवेंट में Android 17 से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और नई घोषणाएं होने की संभावना है।

    साथ ही, सबकी दिलचस्पी गूगल के डेस्कटॉप-केंद्रित नए प्रोजेक्ट 'Aluminium OS' को लेकर भी बनी हुई है, जिसके बारे में कंपनी विस्तार से जानकारी साझा कर सकती है। इन बड़े अपडेट्स के अलावा, पूरी उम्मीद है कि गूगल इस शो के दौरान कुछ अनचाहे सरप्राइज और इनोवेटिव फीचर्स पेश कर अपने यूजर्स को चौंका सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें