Airtel का 30GB फ्री डाटा के लिए इस नंबर पर करें मैसेज

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Mar 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
get airtel 30gb Free 4G data on your Postpaid send SURPRISE to 121
एयरटेल

    एयरटेल ने अपने ग्राहकों को होली का तोहफा देते हुए ‘Airtel Surprise’ ऑफर जारी करना शुरू कर दिया है। इस ऑफर के तहत एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को 30 जीबी 4जी डाटा फ्री में मिल रहा है। यह ऑफर माय एयरटेल ऐप के जरिए दिया जा रहा है। 30 जीबी फ्री डाटा के लिए क्लेम करने के लिए आपको एयरटेल माय ऐप में दिख रहे ‘claim free data’ पॉप अप पर क्लिक करना है, लेकिन यदि आपको अभी तक 30 जीबी फ्री डाटा नहीं मिला है तो आप एक मैसेज करके भी इसके लिए क्लेम कर सकते हैं।

    यदि आप भी एयरटेल के पोस्टपेड के उन ग्राहकों में शामिल हैं जिन्हें सरप्राइज ऑफर में 30 जीबी फ्री डाटा अभी तक नहीं मिला है तो आप 121 पर Surprise लिखकर मैसेज भेज कर पता कर सकते हैं तो कि यह ऑफर आपके लिए है या नहीं और आपको डाटा मिलेगा या नहीं।

    विज्ञापन

    होली के दिन एयरटेल के तरफ से पोस्टपेड ग्राहकों को भेजे गए ई-मेल में लिखा गया है, 'हमारा सेलिब्रेशन हमारे ग्राहकों के बिना अधूरा है। पोस्टपेड ग्राहकों को एयरटेल पर विश्वास करने और हमारे साथ बने रहने के लिए आपका शुक्रिया, हालांकि हम आपको केवल शुक्रिया नहीं कहेंगे बल्कि सरप्राइज भी देंगे। आप लोग एयरटेल के सफर के हमराही हैं। आप सभी को होली की शुभकामनाएं, तो आप अभी ‘Airtel Surprise’ का क्लेम करें और होली का आनंद लें।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में Airtel ने 345 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत ग्राहकों को 1 जीबी 4G डाटा प्रतिदिन मिल रहा है और साथ में एक महीने के लिए लोकल/एसटीडी कॉल फ्री है, हालांकि यहां शर्त ये है कि यूजर 500 एमबी डाटा दिन में और 500 एमबी डाटा रात में यूज कर सकेंगे। एक प्लान 145 रुपये का भी है जिसमें अनलिमिटेड एयरटेल टू एयरटेल कॉलिंग और 2 जीबी डाटा मिल रहा है जिसकी वैधता 28 दिन की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें