मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराना पड़ा महंगा, खाते से निकल गए 1.20 लाख रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 12 Jan 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs More than 1 lakhs to linking his mobile SIM with Aadhaar
Aadhaar

    ट्राई के एक आदेश के बाद सभी लोग मोबाइल नंबर को आधार कार्ड नंबर से लिंक करा रहे हैं। अब तो कॉल करके भी आधार नंबर मोबाइल से लिंक हो रहा है। वहीं जयपुर में एक शख्स के साथ आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक कराने के लिए 1.20 रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बापू नगर के एसके ब्रिजवानी के साथ यह धोखाधड़ी हुई है। ब्रिजवानी से एक युवक ने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करने की बात करके उनके सिम कार्ड को बंद करा दिया और नया सिम कार्ड जारी करवाकर उनके अकाउंट से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। ब्रिजवानी को इस ठगी का पता तब चला वे बैंक में पैसे निकालने गए।

    विज्ञापन

    वहीं पुलिस शिकायत में ब्रिजवानी ने बताया है कि किसी ने उन्हें फोन पर कहा कि मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करा लें, नहीं तो नंबर बंद हो जाएगा। उसके बाद पीड़ित के पास एक मैसेज आया जिसे सर्विस सेंटर को भेजने को कहा गया। मैसेज भेजते ही उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें