फ्री वाई-फाई करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, जान लें ये बातें

कहते हैं कि फ्री का सौदा अक्सर महंगा ही पड़ता है। अब चाहे वह फ्री का वाई-फाई हो या फिर कुछ और। आपमें से कई लोग फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल मजे से करते होंगे। सरकार भी वादा कर रही है कि रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई-फाई मिलेगा, स्कूल-कॉलेजों में फ्री वाई-फाई मिलेगा, वहीं प्राइवेट जगहों की बात करें तो कॉफी शॉप, मॉल, होटल आदि में फ्री वाई-फाई मिल रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फ्री वाई-फाई आपके लिए कितना खतरनाक है।
हाल ही मेंprivatewifi.comद्वारा की गई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि तीन-चौथाई लोग फ्री वाई-फाई के इस्तेमाल के दौरान हैकिंग का शिकार हो चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकतर फ्री वाई-फाई सिक्योर नहीं होते हैं। ऐसे में पब्लिक वाई-फाई सबसे ज्यादा हैकर्स के निशाने पर रहते हैं।
ये भी पढ़ें - ओपेरा मैक्स का आया नया अपडेट, बचेगा 50% तक मोबाइल डाटा
पब्लिक वाई-फाई में इस तरह हो जाता है आपका असुरक्षित
कई जगहों पर वाई-फाई से कनेक्ट करने के लिए पासवर्ड की जरूरत नहीं होती है, जबकि कई जगहों पर कनेक्ट करने के लिए आपसे ई-मेल आईडी से लॉगिन करना होता है। लॉगिन करने के बाद कई बार ऐसा होता है कि आप खोलना किसी और वेबसाइट को चाहते हैं लेकिन खुलती दूसरी साइट है। इसके बाद आपसे फिर से लॉगिन मांगा जाता है और इसी दौरान आपका फोन हैकर्स के कब्जे में चला जाता है।
ये भी पढ़ें - माइक्रोसॉफ्ट बना रहा वायरस फ्री ब्राउजर
इसके अलावा कई बार हैकर्स आपसे फोन में ऐप इंस्टॉल कराने की भी कोशिश करते हैं। इसके लिए आपके फोन में वायरस है जैसे पॉप अप दिखते हैं और इन पर क्लिक करते ही फोन में ऐप डाउनलोड हो जाता है। इस ऐप के जरिए हैकर्स आपके फोन में आसानी से पहुंच जाते हैं। साथ ही कई कॉफी शॉप और होटल इंक्रिप्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में आपके फोन या डिवाइस का डाटा पूरी तरह से असुरक्षित रहता है।
पब्लिक वाई-फाई में अपने डाटा को ऐसे रखें सुरक्षित

कई बार ऐसी स्थिति आती है कि आपको ना चाहते हुए भी फ्री वाई-फाई यूज करना पड़ता है। ऐसे में कुछ तरीके अपनाकर आप अपने डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
अपने डिवाइस में एंटी वायरस ऐप या सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें।
जरूरत ना हो तो डिवाइस के वाई-फाई को ऑफ रखें।
किसी भी वेबसाइट पर झट से लॉगिन ना करें।
फ्री वाई-फाई में ऑनलाइन शॉपिंग और बैंकिंग से संबंधित काम ना करें।
जिस ई-मेल एड्रेस या वेबसाइट को आप नहीं जानते हैं उस पर क्लिक ना करें।
ज्यादा भीड़ वाली जगह पर सतर्क रहें। आपके आसपास के लोग आपके फोन पर नजर रख सकते हैं।
अपने फोन का ब्लूटूथ बंद रखें।
जीमेल, फेसबुक और ट्विटर लॉगिन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें। इसका फायदा ये होगा कि एक बार में आपके डाटा मे सेंध लगाना मुश्किल होगा।