फ्लिपकार्ट का बड़ा धमाका, मोबाइल-चोरी होने या टूटने पर मिलेगा पूरा पैसा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 08 Oct 2018 11:13 AM IST
flipkart announced smartphone protection insurance with bajaj allianz
flipkart

    फ्लिपकार्ट पर 10 अक्टूबर से बिग बिलियन डेज सेल शुरू हो रही है और उससे पहले कंपनी ने बड़ा धमाका करते हुए इंश्योरेंस का ऐलान किया है। फ्लिपकार्ट ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है। इसके तहत फ्लिपकार्ट पर बिकने वाले स्मार्टफोन के साथ कंपनी इंश्योरेंस देगी।

    फ्लिपकार्ट के मोबाइल प्रोटेक्शन (इंश्योंरेस) प्रोग्राम के तहत खरीदे गए मोबाइल के चोरी होने से लेकर स्क्रीन टूटने पर इंश्योरेंस मिलेगा। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और फिनटेक हेड रवि गरिकिपति ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इंश्योरेंस से जुड़ी हर एक जानकारी फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

    कितने रुपये में मिलेगा इंश्योरेंस और कब तक होगी वैलिडिटी

    amazon flipkart
    amazon flipkart

    फोन के साथ मिलने वाले इंश्योरेंस की वैधता 1 साल की होगी। फोन खरीदते समय 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर इंश्योरेंस लिया जा सकेगा। फोन खरीदने के बाद कंपनी को जरूरी जानकारी देनी होगी और उसके बाद फोन की डिलीवरी डेट से पॉलिसी एक्टिवेट हो जाएगी।

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस की अनबॉक्सिंग, देखें कैसा है सैमसंग का यह नया फोन

    मोबाइल बीमा के लिए दावा करने के लिए फ्लिपकार्ट के मोबाइल ऐप, फोन या ई-मेल के जरिए कस्टमर केयर से संपर्क करना होगा। इसके बाद फोन को रिपेयर कराया जा सकता है या फिर पैसे लिए जा सकेंगे। इंश्योरेंस का पैसा फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में मिलेगा।

    बता दें कि फ्लिपकार्ट पर 10 अक्टूबर से बिग बिलियन डेज की शुरुआत हो रही है। इस सेल में मोबाइल फोन पर 63 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी छूट मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें