Gmail Free Space: जीमेल की स्टोरेज हो गई है फुल? बिना जरूरी ईमेल डिलीट किए ऐसे करें स्पेस खाली

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, नई दिल्ली, अमर उजालासुयश पांडेय
Wed, 29 Oct 2025 03:51 PM IST
सार

जीमेल की स्टोरेज फुल हो गई है? बिना जरूरी ईमेल डिलीट किए ये 5 ट्रिक्स अपनाकर तुरंत ऐसे खाली कर सकते हैं अपना स्पेस। जानिए आसान तरीके।

five easy steps to free up Gmail space without deleting important emails
Google Gmail - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अगर आपका जीमेल बार-बार 'स्टोरेज फुल' दिखा रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमारे बताए तरीके से आप जरूरी ईमेल डिलीट किए बिना भी अपने जीमेल अकाउंट की जगह खाली कर सकते हैं। गूगल के कुछ आसान टूल्स और स्मार्ट ट्रिक्स से आप बड़े अटैचमेंट्स, पुराने मेल्स और अनचाहे सब्सक्रिप्शन हटाकर तुरंत जगह बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

    बड़ी अटैचमेंट्स हटाएं

    जीमेल में सबसे ज्यादा जगह बड़ी अटैचमेंट्स लेती हैं। इसे ढूढ़ने के लिए जीमेल सर्च बार में टाइप करें larger:10M या larger:20M, ताकि 10MB या 20MB से बड़ी फाइल वाले मेल दिखने लगें। ये एक तरीके का फिल्टर है जो बड़े मेल को छांटकर अलग करेगा। आप गूगल वन स्टोरेज मैनेजर पर भी जा सकते हैं, वहां 'क्लीनअप स्पेस सेक्शन में जाकर 'लार्ज आउटमच' या 'ईमेल विद लार्ज अटैचमेंट' चुनें और अनावश्यक फाइलें डिलीट करें।

    इनबॉक्स करें क्लीन

    जीमेल के प्रोमोशंस और सोशल टैब में ढेरों मेल्स जमा रहते हैं, जो जरूरी नहीं होते। इन टैब्स में जाएं और सेलेक्ट ऑल का ऑप्शन चुनकर डिलीट करें। जिन न्यूजलेटर्स या ब्रांड्स से अब ईमेल नहीं चाहिए, उनसे अनसब्सक्राइब कर दें ताकि उनके मेल न आएं और स्पेस बचा रहे। स्पैम और ट्रैश फोल्डर भी खाली करना न भूलें, क्योंकि ये भी आपकी कुल स्टोरेज में हिस्सा लेकर रखते हैं।

    गूगल ड्राइव और फोटोज में भी खाली करें स्टोरेज

    जीमेल की स्टोरेज गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज से शेयर होती है। गूगल ड्राइव में जाकर फाइल्स को 'साइज' के हिसाब से शॉर्ट करें और बड़ी या डुप्लिकेट फाइल्स हटा दें। गूगल फोटोज में 'हाई क्वालिटी' मोड चुनें, जिससे फोटो कम स्पेस लें। डुप्लिकेट या धुंधली तस्वीरें भी डिलीट कर दें।

    जरूरी ईमेल का बैकअप लें

    जरूरी ईमेल्स को डिलीट करने की बजाय आप उन्हें बैकअप भी कर सकते हैं। गूगल टेकआउट पर जाएं और 'डाउनलोड योर डाटा' ऑप्शन से पुराने ईमेल्स एक्सपोर्ट करें। या फिर आउटलुक/थंडरबर्ड जैसे डेस्कटॉप क्लाइंट्स पर ईमेल डाउनलोड करके क्लाउड से हटा दें।

    स्मार्ट सर्च से तेजी से साफ करें

    जीमेल में कुछ खास सर्च कमांड्स भी हैं जो स्टोरेज खाली करने में आपकी मदद कर सकते हैं: label:inbox older_than:2y इस कोड से दो साल पुराने ईमेल्स दिखने लगेंगे, has:attachment इस कोड से सभी अटैचमेंट वाले मेल्स सामने आ जाएंगे, from:sender@example.com से किसी खास सेंडर के सारे मेल्स सामने आ जाएंगे।

    स्टोरेज बचाने के लिए टिप्स

    हर महीने एक बार जीमेल और ड्राइव का स्टोरेज खाली करें, बड़े अटैचमेंट्स के लिए गूगल ड्राइव लिंक शेयर करें, फाइल खुद ईमेल में न भेजें। गूगल के स्टोरेज मैनेजमेंट टूल का उपयोग करें ताकि आपको पता रहे कि सबसे ज्यादा स्पेस कहां खर्च हो रहा है। जीमेल की जगह भर जाने की समस्या आम है लेकिन थोड़ी समझदारी और नियमित सफाई से आप बिना एक भी जरूरी मेल डिलीट किए अपने अकाउंट को हल्का और तेज बना सकते हैं।