सावधान: 100 डेवलपर्स ने फेसबुक से चोरी किया आपका निजी डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 06 Nov 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Facebook Allowed 100 App Developers To Access Users Data Without Permission Know Full Report
facebook

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) लंबे समय से डाटा लीक को लेकर चर्चा में बना हुआ है। एक बार फिर से कंपनी ने माना है कि करीब 100 एप डेवलपर्स ने गलत तरीके से यूजर्स के डाटा को एक्सेस किया है, जिनमें प्रोफाइल फोटो, ग्रुप एक्टिविटी और अन्य कई जानकारियां शामिल हैं। लेकिन कंपनी ने इस जानकारी की आधिकारिक पुुष्टि नहीं की है।

    बीते वर्ष फेसबुक ने यूजर्स के डाटा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कई ग्रुप्स पर बैन लगाए थे। सूत्रों का मानना है कि डाटा हैक के मामले में डेवलपर्स की संख्या ज्यादा होगी। फेसबुक ने अब तक डेवलपर्स के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी को अब तक पता नहीं चला है कि यूजर्स के डाटा को कहां से मॉनिटर किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    फेसबुक ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा है कि हमने अपनी जांच में पाया है कि डेवलपर्स ग्रुप एपीआई (दो एप के कनेक्शन के बीच का लिंक) के जरिए यूजर्स की प्रोफाइल फोटो और नाम जैसी जानकारियों को चुरा रहे हैं। हमने पहले ही इन एप्स के एक्सेस को हटा दिया था। हमारी तरफ से ग्रुप एपीआई में प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन इसके बाद भी डेवलपर्स ने डाटा एक्सेस किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक ने यूजर्स के डाटा को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए ग्रुप एपीआई के प्लेटफॉर्म में कई बदलाव किए थे। वहीं, 2018 में फेसबुक ने एप डेवलपर्स के लिए नए नियम भी बनाए थे, जिससे उन्हें ग्रुप एपीआई को इस्तेमाल करने से पहले अनुमति लेनी होती थी।

    11 डेवलपर्स ने तीन महीने पहले फेसबुक के ग्रुप से जुड़े यूजर्स की जानकारी हासिल की थी। डेवलपर्स ने थर्ड-पार्टी एप्स की सहायता से ग्रुप मेंबर्स के डाटा एक्सेस किए थे, लेकिन इसकी जानकारी यूजर्स को नहीं थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें