एयरटेल ने इस शख्स को भेजा 1,86,553 रुपये का मोबाइल बिल !

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Aug 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi based Man received Rs 186553 bill from Airtel
Mobile User

    अभी तक आपने मोबाइल का बिल हजार में सुना होगा लेकिन जरा सोचिए किसी शख्स का मोबाइ बिल 1,86,553 रुपये आ जाए तो उसकी हालत की क्या होगी। जी हां, दिल्ली के नितिन सेठी नाम के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। नितिन को एयरटेल की ओर से 1,86,553 रुपये का बिल आया है और साथ ही उनसे बिल का भुगतान तुरंत करने को भी कहा गया है।

    आखिर क्या है 1,86,553 रुपये मोबाइल बिल का मामला?

    एयरटेल
    एयरटेल

    indiatoday की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के नितिन को यह बिल 8 जून से 7 जुलाई के बीच आया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि नितिन के बिल पर क्रेडिट की लिमिट 14,000 रुपये है, जबकि बिल 1,86,553 रुपये का आया है। दरअसल नितिन जून में अपने परिवार के साथ दुबई गए थे।

    विज्ञापन

    इस दौरान उन्होंने 2,999 रुपये में 10 दिन का इंटनरेशनल रोमिंग पैक भी लिया था। दुबई से इंडिया वापसी के बाद भी उनका नंबर इंटरनेशनल रोमिंग शो कर रहा था। इसके बाद नितिन ने बैलेंस चेक किया तो उन्हें 1,86,553 का बकाया बिल पे करने को कहा गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके बाद नितिन ने कंपनी से शिकायत की। इस मामले पर एयरटेल ने कहा है कि यह तकनीकी खराबी के कारण हुआ है और प्रोब्लम को सोल्व कर दिया गया है, वहीं नितिन ने भी समस्या दूर हो जाने की पुष्टि की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें